IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी20 का टॉस कितने बजे होगा? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग

IND vs AUS 4th T20 Toss Time: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पाँच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुँच चुकी है। शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है, जिसने चौथे मैच को अहम बना दिया है, हालांकि निर्णायक मैच तो पांचवां टी20 होगा।

अब गोल्ड कोस्ट में होने वाला अगला मुकाबला केवल एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि सीरीज में बढ़त हासिल करने की एक महाजंग है, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

ind vs aus

IND vs AUS: चौथे टी20 का टॉस कितने बजे?

यह हाई-वोल्टेज मैच गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के बिल पिपेन ओवल में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत से पहले, सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है टॉस। भारतीय समयानुसार यह टॉस दोपहर 1:15 बजे होगा, जिसके ठीक 30 मिनट बाद दोपहर 1:45 बजे मैच का पहली गेंद फेंकी जाएगी।

सूर्यकुमार यादव (भारत) और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) टॉस जीतकर पहले क्या फैसला लेते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि इस सीरीज में अब तक लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम अधिक सफल रही है। गोल्ड कोस्ट की पिच के मिजाज को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम उसी सफल रणनीति पर कायम रहना चाहेगी।

IND vs AUS: कैसा रहेगा मौसम

गोल्ड कोस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई आशंका नहीं है, जिससे मैच बिना किसी बाधा के पूरा होने की उम्मीद है। दर्शकों के लिए यह एक रोमांचक मुकाबला देखने का मौका होगा।

किस टीम को मिल सकती है जीत

घरेलू मैदान और दर्शकों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है लेकिन पिछले मैच में टीम इंडिया ने धमाल मचाया था। ऐसे में भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर होगा। दोनों ही टीमों का फिफ्टी-फिफ्टी आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+