IND vs AUS: सीरीज में तीसरी बार शतक से चूके अक्षर पटेल, अपनी पारी से जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

अहमदाबाद टेस्ट में अक्षर पटेल एकबार फिर अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए हैं। मिचेल स्टार्क ने अक्षर को 79 रन पर बोल्ड किया है। इससे पहले नागपुर और दिल्ली टेस्ट में भी अक्षर शतक से चूक गए थे।

Axar patel

अहमदाबाद में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल एकबार फिर शतक के करीब जाकर उसे पूरा करने से चूक गए हैं। अहमदाबाद टेस्ट में अक्षर पटेल 113 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया है। भले ही अक्षर पटेल शतक पूरा नहीं कर पाए हो, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। अक्षर पटेल बल्ले से अपना काम करके गए हैं। अक्षर ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। अक्षर पटेल विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे।

अक्षर ने तोड़ा धोनी का एक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस सीरीज में यह तीसरा मौका है जब अक्षर पटेल शतक के इतने करीब जाकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। इससे पहले अक्षर ने नागपुर में 84 और दिल्ली टेस्ट में 74 रन की पारी खेली थी। वहां भी अक्षर शतक के करीब जाकर आउट हो गए थे। आज अपनी पारी के जरिए अक्षर पटेल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, अक्षर पटेल सातवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने 2008 में महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए 239 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फैंस ने की अक्षर की तारीफ

आपको बता दें कि अक्षर पटेल ने 95 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था। चौथे दिन के आखिरी सत्र में अक्षर पटेल अटैकिंग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद अक्षर ने अगले 29 रन सिर्फ 23 गेंदों में पूरे किए थे। अक्षर पटेल की इस पारी के करोड़ों फैंस कायल हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अक्षर पटेल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि अक्षर ने एक 'निस्वार्थ पारी' खेली है। उन्होंने कड़ी मेहनत की है तभी वो इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+