IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, तीन बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक बदलाव किया है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। इस बड़े मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि हरमनप्रीत कौर आज के मैच में खेल रही हैं। हालांकि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। टॉस के वक्त हरमनप्रीत कौर ने बताया कि पूजा वस्त्राकर की तबियत ठीक नहीं है। इस वजह से वो आज के मैच में नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह स्नेह राणा को टीम में चुना गया है। इसके अलावा देविका वैद्य की जगह यस्तिका भाटिया और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलाना किंग की जगह जैस जोनासेन और एनाबेल सदरलैंड की जगह एलीसा हिली को प्लेइंग में शामिल किया गया है।
टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ी चुनौती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है और अपने ग्रुप से टॉप कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में सभी चार मैच जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने यह कहा था कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अटैकिंग गेम ही खेलेंगे, एक भारत ही वो टीम है जो ऑस्ट्रेलिया को मात दे सकती है।
प्लेइंग इलेवन
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव और रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मीगन शट, जैस जोनासेन, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहम












Click it and Unblock the Notifications