IND vs AUS: मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी कर मारा पंजा, ऑस्ट्रेलिया 276 पर ढेर
India vs Australia: भारत के खिलाफ मोहाली में पहले एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया 276 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये।
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और शमी ने इसे सही साबित कर दिया। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज मोचेल मार्श को 4 के निजी स्कोर पर गिल के हाथों स्लिप में कैच कराते हुए मेहमान टीम को पहला झटका दिया।

पहले विकेट जल्दी गिरने के बाद डेविड वॉर्नर और स्मिथ ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।इस बीच वॉर्नर अपनी फिफ्टी पूरी कर जडेजा की गेंद पर 52 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्मिथ 41 रन बनाकर शमी का शिकार बन गए।
लाबुशेन और कैमरन ग्रीन ने भी तगड़ी शुरुआत की। एक साझेदारी पनप रही थी लेकिन लाबुशेन को अश्विन ने 39 पर आउट कर दिया। उनके बाद ग्रीन को सूर्यकुमार यादव ने रन आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। वह 31 रन बनाकर आउट हो गए।
मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिश ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और एक अर्धशतकीय भागीदारी की। अंतिम समय में खतरनाक होती इस जोड़ी को शमी ने स्टोइनिस को आउट कर तोड़ दिया। वह 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लिश को 45 के निजी स्कोर पर बुमराह ने आउट कर दिया। मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबोट को आउट कर शमी ने 5 विकेट झटके।
अंतिम गेंद तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने दूसरी बार वनडे में 5 विकेट अपने नाम किये। जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा के खाते में भी 1-1 विकेट आया।












Click it and Unblock the Notifications