IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया 269 रन पर ऑलआउट, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने झटके 3-3 विकेट

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 269 रन पर सिमट गई है। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 270 रनों की जरूरत है।

India vs Australia 3rd ODI

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 270 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श 47 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। ट्रेविस हेड ने 33 और एलेक्स कैरी ने 38 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 3-3 विकेट मिले। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी को आज कोई विकेट नहीं मिला। आपको बता दें कि इस सीरीज में अभी तक न तो भारत और न ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 50 ओवर खेल सकी है।

ऑस्ट्रेलिया को मिली थी अच्छी शुरुआत

आपको बता दें कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का ऑस्ट्रेलियाई टीम का फैसला बहुत ही शानदार रहा था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत मिली थी। पहले 10 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं गिरा था और स्कोरबोर्ड पर भी 60 से ज्यादा रन लग चुके थे, लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के पतन की शुरुआत ओपनर ट्रेविस हेड के विकेट के साथ की थी। पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती तीन बड़े झटके देना का काम किया और वो आज के मैच में भारत के सबसे किफायती गेंदबाज भी बने। हार्दिक पांड्या ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 44 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

आखिरी वनडे में एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही थी, क्योंकि जैसे शुरुआत मिली थी उससे यही लग रहा था कि कंगारूओं की पारी बड़े स्कोर तक जाएगी, लेकिन हार्दिक पांड्या ने शुरुआती 3 विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी कराई। पांड्या ने पहले ट्रेविस हेड फिर स्टीव स्मिथ और फिर मिचेल मार्श को पवेलियन भेजना का काम किया। पांड्या के बाद कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर (23) और मार्नस लाबुशेन (28) को पवेलियन भेजने का काम किया। पांड्या और कुलदीप ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप और मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करने का काम किया। रही सही कसर डेथ ओवर्स में अक्षर पटेल और सिराज ने पूरी कर दी। डेथ ओवर्स में इन दोनों कंगारूओं को बड़े शॉट खेलने से रोका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+