IND vs AUS: गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में दी प्लेयर्स को चेतावनी, जानिए मेलबर्न में क्या हुआ
IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच में जिस तरह भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विएक्त गंवाए, उससे कोई खुश नहीं है। लगातार मैच से पहले की गई प्लानिंग मैदान पर जाकर बदल जाती है। खबरों के अनुसार टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर इससे खुश नहीं हैं।
रिपोर्ट्स की मानें, तो गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को प्री-मैच प्लानिंग पर ही टिके रहने के लिए कह दिया है। गौतम गंभीर ने साफ़ शब्दों में प्लेयर्स को प्लान के अनुसार जाने के लिए कहा है। लापरवाही से खेले गए शॉट्स को लेकर गंभीर ने खिलाड़ियों पर नाराजगी जताई है।

मेलबर्न टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूम में गंभीर खुश नहीं थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने साफ़ शब्दों में अपने प्लेयर्स को कहा कि अब बहुत हो गया है। प्लानिंग के अनुसार ही क्रिकेट खेलो। गंभीर खराब शॉट सलेक्शन से नाखुश नज़र आए।
रोहित शर्मा, कोहली, ऋषभ पंत और जायसवाल खराब शॉट खेलकर ही आउट हुए थे। ये प्लेयर्स अगर अपने शॉट सलेक्शन ठीक रखते, तो शायद मेलबर्न टेस्ट मैच को बचाया जा सकता है। अंतिम सेशन में जाकर पराजित होने के बाद फैन्स का भी गुस्सा फूटा है।
कोहली एक गेंद का पीछा करते हुए आउट हो गए, वहीँ रोहित शर्मा ऑफ़ साइड की गेंद को फ्लिक कर रहे थे। ऋषभ पंत नेचुरल गेम का नाम लेकर निकल जाते हैं लेकिन पार्ट टाइम स्पिनर की गेंद पर आउट हो गए। जायसवाल ने भी एक लेग साइड पर जाती शॉर्ट गेंद को छेड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 2-1 से सीरीज में आगे है और टीम इंडिया के ऊपर निश्चित रूप से दबाव है। भारतीय टीम के समक्ष वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले चरण में जाने में समस्या है। टीम इंडिया अब सिडनी में हारती है, तो अगले चरण में जाना मुश्किल है। सिडनी टेस्ट मैच में भारत को अपने बेस्ट देते हुए जीत दर्ज करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications