IND vs AUS: ट्रेविस हेड से भी खूंखार है ये खिलाड़ी, तोड़ सकता है भारत का चैंपियन बनने का सपना
IND vs AUS Adam Zampa: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है। जबकि दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दो रोमांचक सेमीफाइनल होने के साथ आईसीसी का यह सबसे बड़ा इवेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। साल 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से ही शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ऑस्ट्रलिया से होगा सेमीफाइनल मैच (IND vs AUS Adam Zampa)
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने पर होगी। दूसरी तरफ पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने अब तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में स्टीव स्मिथ भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

क्या फिर ऑस्ट्रेलिया से हारेगा भारत?
मैच से पहले फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं? तो क्या इतिहास खुद को दोहराएगा? क्या भारत 2023 वनडे विश्व कप की तरह फिर से ऑस्ट्रेलिया से हार जाएगा? क्या ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को चुनौती देने के लिए प्लेइंग इलेवन है? इन सभी सवालों का जवाब हां है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी इवेंट में हमेशा से ही दमदार प्रदर्शन किया है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया को हल्के में लेना यहां बेवकूफी हो सकती है।
ट्रैविस हेड पर रहेगी नजर
ट्रैविस हेड ने कई बार भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि हेड भारत का इंतजार कर रहे हैं। हेड को नीला रंग बहुत पसंद है और इसलिए वह निश्चित रूप से भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं और भारत को मैच में पीछे छोड़ सकते हैं।
ट्रैविस हेड से भी खूंखार होगा ये खिलाड़ी
दुबई की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। ऐसे में एडम ज़म्पा भी भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। लेग स्पिनर एडम ज़म्पा ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस इवेंट में स्टीव स्मिथ के पसंदीदा गेंदबाज़ रहे हैं। लेग स्पिनर के पक्ष में चीज़ों को और अधिक मोड़ने के लिए उन्हें दुबई की पिच से पाकिस्तान की तुलना में ज़्यादा सहायता मिलेगी। जो भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications