IND vs AUS: 5 खिलाड़ी हैं भारत की हार के जिम्मेदार, ऑस्ट्रेलिया की ऐसे की मदद

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। पिछले मैच की तरह इस बार भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और कंगारुओं ने मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का बल्ला चला, अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे। गेंदबाज भी अपना काम बखूबी नहीं कर पाए। टीम इंडिया की हार में कुछ कारण प्रमुख रहे हैं। उनके बारे में जानने का प्रयास यहां किया गया है कि आखिर कहां चूक हुई है।

ind vs aus

विराट कोहली और गिल का फ्लॉप शो

पिछले मैच की तरह इस बार भी विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा, वह खाता तक नहीं खोल पाए। इससे टीम इंडिया को नुकसान हुआ। इससे बड़ी बात शुभमन गिल का फ्लॉप प्रदर्शन भी है। हालिया फॉर्म को देखते हुए गिल से रनों की उम्मीद थी लेकिन वह 9 के निजी स्कोर पर आउट होकर लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हुए हैं।

केएल राहुल की खराब बैटिंग

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को टीम में रखा गया है और उनकी पूरी जिम्मेदारी थी कि वह अंत तक टिके रहें और रन बनाते चले जाएं। राहुल रन नहीं बनाते, तब भी टिके रहना था लेकिन वह 11 रन बना चलते बने और फिनिशर की भूमिका निभाने में विफल रहे।

वॉशिंगटन सुंदर की बेदम बल्लेबाजी

वॉशिंगटन सुंदर को ऑल राउंडर के हिसाब से रखा गया है लेकिन अब तक तो बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बैटिंग की वजह से उनको कुलदीप यादव से पहले रखा जा रहा है लेकिन वह लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए हैं। हार में उनका फ्लॉप खेल भी कारण है। विकेट उनको 2 मिले लेकिन रन 12 बनाकर लौट गए।

मोहम्मद सिराज की घटिया फील्डिंग

इंग्लैंड दौरे से लेकर अब तक सिराज की खराब फील्डिंग में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। मैथ्यू शॉर्ट का एक आसान कैच उन्होंने 29वें ओवर में गिराया था और उस समय ऑस्ट्रेलिया को 100 से ज्यादा रन की आवश्यकता थी। वहां भारत के पास मूमेंटम था लेकिन सिराज ने सब खत्म कर दिया। ऐसी फील्डिंग रहेगी, तो भारत का प्रदर्शन शायद ही कभी सुधर पाएगा। इसके अलावा गेंदबाजी में सिराज ने 49 रन देकर 1 विकेट झटका।

नीतीश कुमार दोनों विभागों में फिसड्डी

पिछले मैच में कुछ अच्छे शॉट जड़ने वाले नितीश रेड्डी का बल्ला इस बार खामोश रहा, वह 8 रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 24 रन खर्च किये। यह टी20 वाला औसत है। उनके फ्लॉप खेल ने भी टीम की लुटिया डुबो दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+