IND vs AUS: अहमदाबाद में भारतीय टीम चौथे दिन धीरे क्यों खेली? विराट कोहली ने बताया कारण

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने बड़ा शतक जड़ा था और मुकाबले के बाद उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Virat Kohli

IND vs AUS 4th Test: विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में शतक जड़ते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट में वह पहले ही ऐसा कर चुके थे लेकिन टेस्ट क्रिकेट में लम्बे समय से चला आ रहा सूखा उन्होंने समाप्त कर दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा विराट कोहली को 186 रनों के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। कोहली ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन और लम्बी पारी के बाद फील्डिंग पर आने के लिए अहम बयान दिया।

डिफेन्स को लेकर काफी ख़ुशी है

डिफेन्स को लेकर काफी ख़ुशी है

कोहली ने कहा कि मुझे खुद से उम्मीदें होती है, वही ज्यादा अहम है। मैं समझता हूं कि नागपुर से ही मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। हमने लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने पर फोकस रखा। एक समय तक मैंने ऐसा किया लेकिन मेरी क्षमता के अनुसार नहीं कर पाया, जो मैंने करियर में पहले किया है। इसे लेकर मुझे थोड़ी निराशा हुई है। जिस तरह मैं खेलना चाहता था, उस तरह खेल पाया इससे मुझे रिलीफ मिला है। मैं अपने डिफेन्स को लेकर काफी खुश हूं। मैं (बीमारी होने को लेकर) उस स्थिति में नहीं हूँ कि मैदान पर जाकर किसी को गलत साबित करूँ। बैटिंग के बाद खुद को जस्टिफाई करने के लिए मुझे फील्ड पर जाना जरूरी था।

सकारात्मकता से खेलने का फैसला था

सकारात्मकता से खेलने का फैसला था

विराट कोहली ने कहा कि जब मैं 60 रनों के स्कोर पर नाबाद था तो सकारात्मक रूप से खेलने का फैसला लिया। श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए और एक बल्लेबाज कम पड़ गया। इसलिए हमने समय लेकर खेलने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी अच्छी की और फील्डिंग में सही जगह फील्डर लगाये। हमें थोड़ी लीड लेकर खुद को मैच में मौका दिया।

भारत ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती

भारत ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती

गौरतलब है कि चौथी बार लगातार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पराजित किया है। दो बार ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और दो बार भारत में ऐसा किया है। 2-1 से सीरीज में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी जगह बना ली है। वहां भी भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+