IND vs AUS 4th Test Pitch Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया के चौथे मैच में किसका रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
IND vs AUS 4th Test, Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया ने 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने नाथन मैकस्वीनी की जगह ली। मैच से पहले पिच रिपोर्ट (Melbourne Cricket Ground) पर एक नजर डालते हैं।
Australia vs India 4th test: भारत-ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
हाल के वर्षों में, MCG ने अपनी टेस्ट पिचों को तेज गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। उम्मीद है कि मैच में बाद में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह पिच पहले या दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए ज्यादा सपोर्टिव नहीं है।

Australia vs India Pitch Report: तेंज गेंदबाजों का रहेगा दबदबा
MCG में पर्थ की उछाल या गाबा की सीम मूवमेंट नहीं होगी, लेकिन 6 मिमी घास की वजह से यह अभी भी तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी। पेज (पिच क्यूरेटर) ने कहा कि यह स्पिनरों की मदद करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो का अनुमान है कि चौथे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के पहले दिन मेलबर्न में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। MCG में चौथे टेस्ट के लिए मौसम का पूर्वानुमान मिला-जुला है। पहले दिन (26 दिसंबर) को बारिश की 50% संभावना है, शाम को तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर टेस्ट शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो जाती है, तब संभावना है कि ये मैच रद्द भी हो सकता है। हालांकि, इसके चांस नहीं के बराबर हैं।
Australia vs India 4th test: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, तनुश कोटियन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।
ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्यू वेबस्टर, सीन एबॉट, जोश इंगलिस , झे रिचर्डसन।












Click it and Unblock the Notifications