IND vs AUS: शतक से चूकने के बाद अक्षर पटेल ने पिच को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

अक्षर पटेल ने अहमदाबाद टेस्ट में 79 रनों की पारी खेली। उनकी विराट कोहली के साथ एक अहम भागीदारी हुई।

Axar Patel

IND vs AUS 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले के चौथे दिन के खेल में अक्षर पटेल ने भारत के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल और विराट कोहली के बीच एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार भी पटेल ने अर्धशतक जमा दिया और शतक की तरफ बढ़ते हुए वह आउट हो गए। इस सीरीज में अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को कई मौकों पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बचाया। शतक पूरा नहीं कर पाने के बाद अक्षर पटेल ने अपनी पारी को लेकर अहम बयान दिया है।

अक्षर पटेल ने पिच के लिए दिया बयान

अक्षर पटेल ने पिच के लिए दिया बयान

उन्होंने कहा की बल्ले से योगदान देकर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं जिन गेंदों को हिट कर कर रहा था, उनको लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ था। मैं पहले टेस्ट में से ही अपनी बल्लेबाजी की क्षमताओं की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। तेजी से रन बनाने को लेकर पटेल ने कहा मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार सेट हो जाने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। जब आप क्रीज पर नए होते हैं तो थोड़ा मुश्किल होता है। एक बार सेट हो जाते हो तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी आसान है।

इस सीरीज पटेल ने जड़े हैं 3 अर्धशतक

इस सीरीज पटेल ने जड़े हैं 3 अर्धशतक

गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने इस सीरीज में कुछ मौकों पर भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजी से बचाया है और इसमें दिल्ली टेस्ट मैच में उनके द्वारा खेली गई 74 रनों की पारी काफी अहम है। अक्षर पटेल ने टेस्ट सीरीज में तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। नागपुर टेस्ट मैच में उन्होंने 84 रन बनाए थे और उसके बाद दिल्ली टेस्ट में उनके बल्ले से 74 रनों की पारी देखने को मिली थी। इंदौर टेस्ट में भी वह नाबाद रहे थे लेकिन टीम ऑल आउट हो गई थी। अहमदाबाद में उन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली और मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए।

भारतीय टीम ने ली एक बड़ी बढ़त

भारतीय टीम ने ली एक बड़ी बढ़त

अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 91 रनों की एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाए। विराट कोहली ने शानदार 186 रनों की पारी खेली। गिल ने भी शतक जमाया। केएस भरत और पुजारा फिफ्टी जड़ने से चूक गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+