IND vs AUS: 41 साल बाद यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कमाल, शतक से चूकने के बावजूद बनाया धांसू रिकॉर्ड

IND vs AUS 4th Test Day 2: भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम मौके पर टीम के लिए अर्शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिया है। अपनी दमदार पारी के कारण यशस्वी जायसवाल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड (IND vs AUS 4th Test Day 2)

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा 50 रन से अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड 41 साल बाद आया है, जब जायसवाल ने 2024 में 11 बार 50 रन से अधिक का स्कोर किया। इससे पहले जी आर विश्वनाथ (1979) और मोहिंदर अमरनाथ (1983) ने भी एक साल में 11 बार 50 रन से अधिक का स्कोर किया था।

IND vs AUS 1

सहवाग-सचिन ने भी किया था कमाल

इस उपलब्धि के साथ यशस्वी जायसवाल ने इन महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी की है। साल 2010 में वीरेंद्र सहवाग ने कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस वर्ष में 13 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने भी उसी वर्ष 12 बार 50+ स्कोर बनाकर अपनी निरंतरता को साबित किया। ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज माने जाते हैं।

इन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इसके अलावा साल 1979 में सुनील गावस्कर ने 12 बार 50+ स्कोर बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाया। गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा दी और वे टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। साल 2024 में यशस्वी जयसवाल ने 11 बार 50+ स्कोर बनाकर युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक गहरी छाप छोड़ी। जीआर विश्वनाथ और मोहिंदर अमरनाथ ने भी 1979 और 1983 में क्रमशः 11 बार 50+ स्कोर बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+