IND vs AUS: क्या सच में थे विराट कोहली बीमार? अक्षर पटेल ने बताई अनुष्का शर्मा के बयान की सच्चाई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में विराट कोहली की मैराथन पारी के बाद अनुष्का शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया था।

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदबाद टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने जबरदस्त शतक जमाया। यह उनका दुर्भाग्य था कि शतक को दोहरे शतक में नहीं बदल पाये। करीब जाकर वह 186 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। उनकी पारी के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा की इन्स्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई थी। उसमें उन्होंने लिखा था कि कोहली बीमारी के बाद भी खेल रहे थे और शतक बनाया। कोहली के साथ खेलने वाले अक्षर पटेल ने कोहली के स्वास्थ्य को लेकर एक मजेदार अपडेट दिया है।

अक्षर पटेल ने कोहली के हेल्थ पर कही बड़ी बात
मीडिया से बातचीत में कोहली के हेल्थ से लेकर किये गए सवाल पर अक्षर पटेल ने कहा कि उनके बीमार होने के बारे में मुझे पता नहीं है। जिस तरह से वह दौड़ लगा रहे थे, ऐसा नहीं लगा कि वह बीमार थे। इस गर्मी में उन्होंने साझेदारियां की और भागे, उससे तो कहीं ऐसा नहीं लगा। अक्षर पटेल ने यह भी कहा कि कोहली के साथ खड़े रहकर भागीदारी करना काफी अच्छा था।

कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई बड़ी साझेदारी
विराट कोहली ने अपने करियर का 75वां इंटरनेशनल शतक जमा दिया। अक्षर पटेल के साथ मिलकर कोहली ने 162 रनों की भागीदारी की। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसा दिया। अक्षर पटेल की किस्मत खराब रही और वह शतक जड़ने से पहले आउट हो गए। पटेल के बल्ले से 79 रनों की पारी देखने को मिली। इस सीरीज में अक्षर पटेल ने तीन बार अर्धशतक जमाए हैं।

अनुष्का शर्मा ने बताया कि कोहली बीमार थे
विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली। उनके पास दोहरा शतक बनाने का पूरा मौका था लेकिन मिडविकेट पर वक स्लॉग स्वीप खेलते हुए वह आउट हो गए। कोहली 186 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने स्टोरी डालकर बताया कि वह बीमार थे। अनुष्का ने लिखा कि बीमारी के बाद भी संयम से खेले और यही चीज मुझे हमेशा प्रेरणा देती है।












Click it and Unblock the Notifications