IND vs AUS: खुद भी रन बना लो कब तक निचले क्रम पर निर्भर रहोगे, टीम इंडिया पर भड़का पूर्व खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम का निचला क्रम नहीं चल पाया और सब कुछ समाप्त हो गया, ऑस्ट्रेलिया ने आसान जीत दर्ज की।

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद कारणों पर चर्चा होने लगी है। कार के लिए जिम्मेदार अहम वजहों को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच पार्थिव पटेल की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है, जो पूरी तरह से सही नजर आता है। पार्थिव पटेल ने ऊपरी और निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पटेल का कहना था कि ऊपर के बल्लेबाजों को भी रन बनाने पड़ेंगे, हर बार निचले क्रम के भरोसे फैसला आपके पक्ष में नहीं आएगा।

लम्बे समय तक बल्लेबाजी करनी पड़ेगी
भारत की हार के बाद पार्थिव पटेल नाराज दिखे। क्रिकबज पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम सोच रही होगी की अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट में उनके स्टार बल्लेबाज रन बनाएंगे। मैं हमेशा यही मानता हूं कि आपके टॉप चार में से किसी एक बल्लेबाज को लम्बे समय तक खेलना होगा। पिच कन्डीशन कोई भी हो लेकिन आपको क्रीज पर टिककर खड़ा होना पड़ेगा। चेतेश्वर पुजारा इकलौते बल्लेबाज थे जो क्रीज पर खड़े रहकर 59 रन बनाने में सफल रहे, अन्य बल्लेबाज नहीं चले।

निचले क्रम पर कब तक रहोगे निर्भर
पार्थिव पटेल ने कहा कि हर बार आप निचले क्रम पर ही निर्भर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि हर बार रन बनाने का दबाव आप उनके ऊपर नहीं बना सकते। मुश्किल स्थिति से बार-बार टीम को बाहर लाने की उम्मीद हम निचले क्रम से नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम को अहमदाबाद टेस्ट मैच में अपने ऊपरी क्रम से रन आने की उम्मीद करनी चाहिए।

पिछले दो टेस्ट में निचले क्रम ने बनाये रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की नैया पार लगाने में निचले क्रम की बड़ी भूमिका रही है। नागपुर टेस्ट मैच में टीम को 400 का आंकड़ा प्राप्त करने में जडेजा और अक्षर पटेल ने मदद की। इसके बाद दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को बड़े बढ़त लेने से रोकने में अक्षर पटेल और अश्विन की भूमिका रही। भारतीय टीम के लिए दिल्ली टेस्ट की पहली पारी कठिन हो गई थी लेकिन अक्षर पटेल और अश्विन ने टीम को बचा लिया। उस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया जीत सकता था।












Click it and Unblock the Notifications