IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बताया इंदौर जैसी पिच पर खेलने का तरीका, बोले खुद की गलती से आउट हुए

इंदौर टेस्ट मैच में हार के बाद रोहित शर्मा ने खेल की अप्रोच पर बात की और कहा कि अय्यर की तरह खेलना ऐसी पिचों पर सही रणनीति है।

Rohit Sharma

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने को लेकर मुश्किलें हुई है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इंदौर की पिच को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन इस तरह की पिचों पर बल्लेबाजी के लिए उचित अप्रोच को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

ऐसी पिचों पर श्रेयस अय्यर की तरह खेलना चाहिए

ऐसी पिचों पर श्रेयस अय्यर की तरह खेलना चाहिए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप इस तरह की पिचों पर खेलते हैं, तो श्रेयस अय्यर की पारी की तरह खेलना होता है। किसी खिलाड़ी को टिककर खेलना होता है और कोई खिलाड़ी ऐसा भी हो, जो गेंदबाजों को निशाना बनाए। हमेशा ऐसा नहीं हो सकता कि बल्लेबाज 100 रन बनाएगा या 90 रन बनाएगा अथवा 80 रनों की पारी खेलेगा। आपको अय्यर की तरह कैमियो भी खेलना होता है।

हम खराब शॉट खेलकर आउट हुए

हम खराब शॉट खेलकर आउट हुए

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि जिस तरह से हम खेलते हैं, उस प्रकार दोनों ही पारियों में नहीं खेल पाए। पहली पारी में पिच पर ज्यादा कुछ नहीं हो रहा था। अगर आप हमारे विकेट देखें तो हम खराब खेलते हुए आउट हुए थे। पहली पारी में गिरे 10 विकेटों में एक या दो विकेट ऐसे थे, जो पिच की मदद से गिरे थे। इसके अलावा अन्य विकेट गेंदबाजों के कौशल की वजह से गिरे। हमारी तरफ से कुछ खराब शॉट भी देखने को मिले।

आईसीसी ने दी पिच को खराब रेटिंग

आईसीसी ने दी पिच को खराब रेटिंग

हालांकि रोहित शर्मा ने पिच को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया लेकिन आईसीसी ने जरूर संज्ञान लिया है। आईसीसी की तरफ से इंदौर टेस्ट मैच के पिच को पूअर (Poor) रेटिंग दी गई है और होल्कर स्टेडियम को 3 डीमेरिट अंक भी मिले हैं। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा कि पहले दिन से ही इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी। गेंद और बल्ले के बीच किसी भी तरह का संतुलन देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि आईसीसी की आउटफील्ड और मॉनिटरिंग समिति पिच के लिए रेटिंग जारी करती है। 5 साल में अगर एक वेन्यू को 5 या उससे अधिक डीमेरिट पॉइंट मिलते हैं तो स्टेडियम को सस्पेंड करने का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+