IND vs AUS: भारतीय टीम के ढहने के बाद मैथ्यू हेडन ने दी सलाह, बताया कैसी खेलनी चाहिए यहां स्पिन
India's Collapse at Indore: अपने ही घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह ढहने वाली भारतीय टीम के खेल को देखने के बाद मैथ्यू हेडन ने सलाह दी है कि स्पिन कैसे खेलनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की दुर्गति को देखने के बाद भारत को सलाह दी कि अगर पिच पर उछाल नहीं है तो स्पिन के खिलाफ मत खेलो। मेजबान टीम ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों के खिलाफ सात विकेट गंवाए और फिर 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। ये एक बहुत ही खराब स्कोर साबित हुआ क्योंकि भारत के पास जब ऑस्ट्रेलिया को भी जल्द ही समेटने का मौका आया तो गेंदबाजी काफी औसत की गई और जडेजा व अश्विन जैसे स्पिनरों ने पहले दिन के चायकाल तक निराश किया।
इसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में पूरी तरह से हावी है और उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 71 रनो का मजूबत स्कोर खड़ा कर दिया है। जडेजा ने फिर से नो-बॉल पर विकेट लिया और एक मौके पर अश्विन ने लाबुशेन को पगबाधा करने के बावजूद रिव्यू नहीं लिया। इसके अलावा गेंदबाजी भी तेज गति से फेंकी जा रही है जिसके चलते पिच पर मौजूद टर्न का भरपूर फायदा नहीं मिल पा रहा है।
लेकिन इस दुर्गति की शुरुआत हुई थी बैटिंग के साथ जिसके लिए हेडन ने कहा कि परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में समय लगता है।
स्टार स्पोर्ट्स पर लंच के समय हेडन ने कहा, "जब आप ओवर कॉन्फिडेंट हो जाते हैं, तो आपका नुकसान हो सकता है। और मैंने रोहित के साथ महसूस किया है कि पिछले दो टेस्ट मैचों में वह जिन बुनियादी नियमों के साथ खेल रहे थे, वह आज नहीं थे। आपने उसे शायद ही कभी ऐसे गेंद की लाइन के खिलाफ जाकर खेलते देखा हो। वह हमेशा गेंद के काफी करीब रहते थे।
मैथ्यू ने आगे कहा, "हर किसी को एडजस्ट करने में समय लगता है। अलग परिस्थितियों में अलग तरीके से खेलना पड़ता है। आज काफी टर्न था, लगभग 5 डिग्री के करीब जब और नागपुर से इसकी तुलना करते हैं, वहां तीन डिग्री के बीच में था। फिर दिल्ली में आपको चार डिग्री टर्न देखने को मिला। तो ये सब चीजें ये खिलाड़ी तब एडजस्ट करना भूल जाते हैं जब वे घर पर खेल रहे होते हैं।"
हेडन ने आगे कहा कि क्रिकेट के बुनियादी नियमों पर टिके रहना महत्वपूर्ण है और बल्लेबाजों से गेंद के करीब रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "आप बेसिक नियमों का पालन करते हैं। स्पिन के खिलाफ मत खेलो अगर पिच पर बाउंस नहीं हो रहा है। स्वीप मत करो। गेंद के करीब रहो।"












Click it and Unblock the Notifications