IND vs AUS: केएल राहुल, शुभमन गिल में किसे मिलेगा मौका? टीम प्रबंधन के सामने है प्लेइंग 11 का बड़ा सिरदर्द
KL Rahul vs Shubman Gill: केएल राहुल और शुभमन गिल में किसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मौका मिलेगा ये टीम प्रबंधन के लिए बड़ा सिरदर्द है। दोनों ही नेट्स में लंबी बैटिग प्रैक्टिस कर रहे हैं।

IND vs AUS: केएल राहुल और शुभमन गिल (KL Rahul vs Shubman Gill) की बहस जल्दी से रुकने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि 1 मार्च को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में तीसरा टेस्ट मैच होना है जहां पर फिर से देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया किस सिलेक्शन के साथ उतरती है। अभी तक टीम मैनेजमेंट के नंबर एक पसंदीदा केएल राहुल रहे हैं लेकिन शुभमन गिल बहुत अच्छी फॉर्म के साथ बाहर बैठे हैं और केएल राहुल के खिलाफ गिल का केस और मजबूत करता जा रहा है। इस हॉट टॉपिक पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी बात की और अपना फैसला सुनाया।

केएल राहुल vs शुभमन गिल
शास्त्री का मानना है कि गिल को नागपुर में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से ही जगह दे देनी चाहिए थी। शुभमन ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट शतक के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 208 रनों की पारी खेली थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल के साथ जाने का फैसला किया जिन्होंने तीन पारियों में अभी तक 38 रन ही बनाए। यहां हम मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात कर रहे हैं और अगर उनके ओवरऑल कैरियर पर नजर डालें तो टेस्ट मैचों में उनके रिकॉर्ड काफी अच्छे बिल्कुल भी नहीं है।

गिल के पक्ष में हवा बह रही है
आईसीसी रिव्यु के ताजा एपिसोड में बात करते हुए शास्त्री को लगता है कि यह समय इंदौर टेस्ट मैच में गिल को खिलाने का है। पूर्व कोच के अनुसार जिस फॉर्म में शास्त्री इस समय मौजूद है उसके आधार पर टेस्ट क्रिकेट में उन्हें वरीयता देनी चाहिए। शास्त्री को यह भी लगता है कि इंदौर टेस्ट मैच में गिल को खिलाने से भारतीय टीम के संयोजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दोनों ने बल्लेबाजी नेट्स में जमकर अभ्यास किया
दूसरी ओर, यहां होलकर स्टेडियम में लगातार दूसरे दिन केएल राहुल और शुभमन गिल ने नेट गेंदबाजों, नियमित गेंदबाजों और थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ लंबे समय तक अभ्यास करते हुए बल्लेबाजी नेट्स में जमकर अभ्यास किया जो बताता है टीम की प्लेइंग 11 में दोनों ही रडार में हैं। हालांकि यह तो बहुत ही मुश्किल लग रहा है कि दोनों को एक साथ ही प्लेइंग 11 में जगह दे दी जाए। जहां तक फॉर्म का सवाल है तो लगता है कि राहुल इससे बाहर हो गए हैं। अगर किस्मत साथ देती है तो उन्हें एक और गेम मिल सकता है, लेकिन उप-कप्तानी से हटाए जाने का मतलब है कि उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।

केएस भरत से भी पूछा गया कौन खेलेगा
विकेटकीपर केएस भरत से जब ऐसे ही लगे हाथ पूछ लिया गया कि केएल राहुल और गिल में कौन खेलने जा रहा है तो उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, "यह टीम प्रबंधन का फैसला है, मेरा नहीं।"
हालांकि भरत ने ये जरूर कहा कि इन पिचों पर आपको प्रोपर शॉट्स लगाने होंगे। उन्होंने कहा, इंटेंट में कोई दिक्कत नहीं है बल्कि इन पिचों पर शॉट सिलेक्शन अहम होता है। विकेट अप्लेबल नहीं है। और आप केवल डिफेंड नहीं कर सकते। आपको रन करने के लिए अवसर खोजने होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications