IND vs AUS: जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं आखिरी टी20, बस करना होगा ये काम
टी20 विश्वकप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
नई दिल्ली, 24 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 25 सितंबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं ऐसे में आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। आइए जानते हैं इस मैच को फैंस कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। फ्री में मैच को देखने के लिए क्या करना होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 25 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पॉट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस सीरीज को देखा जा सकता है। सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर भी होगी और इसके लिए सब्सक्रिप्शन अनिवार्य है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 20 सितंबर, मोहली- ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता
- दूसरा टी20: 23 सितंबर, नागपुर- भारत ने 6 विकेट से जीता
- तीसरा टी20: 25 सितंबर, हैदराबाद

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, आर अश्विन।
- ऑस्ट्रेलियाई टीम: कैमरून ग्रीन, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, पैट कमिंस।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
- ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications