IND vs AUS: राम के छोले भटूरे आ गए, खाने के लिए उछले कोहली और वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली खाने के पैकेट को देखते ही उछल पड़े और उनका रिएक्शन कैमरे पर कैद हो गया।

Virat Kohli

IND vs AUS 2nd Test: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के ऊपर फैंस की नजरें हर समय रहती हैं। फैन्स उनकी हर गतिविधि को फॉलो करते हैं। दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के ऊपर कैमरा जाते ही उनके चाहने वालों ने वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में विराट कोहली के रिएक्शन को काफी ज्यादा पसंद किया है। बताया जा रहा है कि कोहली ने खाने के लिए छोले भटूरे मंगवाए थे।

यह बात हर कोई जानता है कि दिल्ली के छोले भटूरे काफी स्वादिष्ट माने जाते हैं और यहां रहने वाले लोगों को पसंद है। विराट कोहली भी दिल्ली से ही आते हैं इसलिए फैन्स का कहना है कि शायद उन्होंने भी खाने के लिए लंच में छोले भटूरे मंगवाए हैं। वीडियो में दिखता है कि ड्रेसिंग रूम में कोहली और द्रविड़ बात कर रहे हैं और एक इंसान उनके पास आकर एक पैकेट साथ में लाता है। कोहली से वह कुछ कहता है और पूर्व भारतीय कप्तान खुशी से उछलते हुए ताली बजाते हैं। इसके बाद वह उस इंसान को पैकेट ड्रेसिंग रूम में रखने के लिए कह देते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया है। हर कोई यही कहता हुआ दिख रहा है कि कोहली दिल्ली के हैं और उन्होंने लंच में खाने के लिए छोले भटूरे मंगाए हैं। कई फैंस ने विराट कोहली के उस रिएक्शन को काफी पसंद किया है जिसमें वह उछलकर ताली बजाते हैं।

हालांकि खाना आने के बाद कोहली खुश दिख रहे हैं लेकिन टेस्ट मैच के दूसरे दिन उनको निराश होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। अंपायर की गलती के कारण उनको पगबाधा आउट दिया गया और वह 44 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। गेंद पैड और बैट पर एक साथ टकराती हुई दिख रही थी लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर नितिन मैनन के फैसले को बरकरार रखा और कोहली को जाना पड़ा। नियमों के अनुसार अगर बैट और पैड एक साथ बॉल से टकराते हैं तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता। कोहली काफी धैर्य से खेल रहे थे और उनकी पारी भी पूरी तरह से नियंत्रण में थी। दूसरे दिन के खेल में भारत ने पहली पारी में 262 रन बनाए। जवाब में खेलते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 61 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+