IND vs AUS: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी की वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में खेलेगा

चोट के कारण वह नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे, अब रिकवरी के बाद उनकी वापसी हुई है।

Shreyas Iyer

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल थे और टीम में शामिल नहीं किये गए। उनमें जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर का नाम प्रमुख है। जडेजा रिकवर होकर वापस आ गए और टीम को फायदा भी हुआ। अगले टेस्ट मैच अब दिल्ली में होना है और टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर भी आई है। भारतीय टीम का एक और खिलाड़ी अब चोट से रिकवर होकर वापस आ गया है और दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा बनेगा।

'रविन्द्र जडेजा हर फ़ॉर्मेट में वर्ल्ड के बेस्ट ऑल राउंडर हैं,' पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा
बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर बताया है कि भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ठीक होकर वापस आ गए हैं। पीठ की चोट के बाद बोर्ड की मेडिकल टीम ने उनको फिट माना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वह दिल्ली में भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।

गौरतलब है कि अय्यर पहले टेस्ट मैच के लिए ठीक नहीं हो पाए थे। नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया था और जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले टेस्ट मैच को एक पारी और 132 रनों से जीतते हुए चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दिल्ली में होने वाला दूसरा टेस्ट भी भारतीय टीम के लिए अहम है। अय्यर के आने से बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा। जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज किया जा चुका है। वह सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में खेलेंगे। बंगाल के खिलाफ यह फाइनल मैच होना है। इसके बाद वह वापस टीम इंडिया में शामिल होंगे। अय्यर के खेलने पर शायद सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। मध्य क्रम में अय्यर काफी अहम खिलाड़ी हैं।

भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

Recommended Video

    IND vs AUS: Dharamshala से शिफ्ट किया गया सीरीज का तीसरा Test, अब यहां खेला जाएगा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+