'रविन्द्र जडेजा हर फ़ॉर्मेट में वर्ल्ड के बेस्ट ऑल राउंडर हैं,' पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में मैच में जडेजा का ऑल राउंड प्रदर्शन काफी प्रभावित करने वाला रहा था और वह प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुने गए।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा ने धाकड़ प्रदर्शन किया था। पांच माह बाद मैदान पर आकर जडेजा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में हाथ दिखाए और टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया। जडेजा के प्रदर्शन को लेकर हर कोई खुश था। वह खुद भी अपने धाकड़ खेल को लेकर खुश दिखे। जडेजा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। हर प्रारूप में उन्होंने खुद को साबित किया है और शानदार प्रदर्शन किया है। दीप दासगुप्ता ने जडेजा को लेकर अहम बयान दिया है।

रविन्द्र जडेजा हैं बेस्ट ऑल राउंडर
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए दासगुप्ता ने लम्बे समय बाद जडेजा की धाकड़ वापसी पर कहा कि उन्होंने इससे पहले फर्स्ट क्लास गेम खेला था लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अनुशासन दिखाया। बैटिंग में 150 से ज्यादा गेंद खेली और अलग-अलग शॉट जड़े। मानसिक अनुशासन दिखाना होता है और जडेजा ने ऐसा किया। मेरे हिसाब से इसलिए वह इस प्रारूप के बेस्ट ऑल राउंडर माने जाते हैं। मैं तो कहूँगा कि वह हर प्रारूप में बेस्ट ऑल राउंडर हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम कर सकती है वापसी
दासगुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी को लेकर कहा कि वे बाउंस बैक कर सकते हैं और उनके पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। पिछले मैच में कुछ खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे लेकिन इस मैच में वे उपलब्ध रहेंगे। बड़ा सवाल है कि क्या वे मानसिक रूप से ऐसा करने के लिए तैयार हैं। पिछले साल एडिलेड में हारने के बाद भारत की टीम मानसिक रूप से तैयार हुई थी। क्या ऑस्ट्रेलिया भी मानसिक तौर पर वापस आ सकता है? यह एक बड़ा सवाल रहेगा।

दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाना है। टीमें इस मुकाबले के लिए दिल्ली पहुँच गई हैं। देखना होगा कि इस बार कैसी स्पर्धा देखने को मिलती है। पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला था। भारत ने एक पारी और 132 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications