IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को किया 113 रनों पर ढेर, भारत को मिला 115 का लक्ष्य

Ravindra Jadeja Seven Wicket: रवींद्र जडेजा ने करियर की बेस्ट बॉलिंग करके ऑस्ट्रेलिया को 113 रनों पर ढेर कर दिया। उन्होंने पांच विकेट तो बोल्ड करके लिए। भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला है।

Ravindra Jadeja

IND vs AUS, 2nd Test Delhi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली में चल रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला बेहद ही नाटकीय तरीके से तीसरे दिन समाप्त होने की बढ़ चुका है क्योंकि भारतीय टीम ने दूसरे दिन मजबूत दिख रही ऑस्ट्रेलिया को आज पहले सेशन में ही ढेर कर दिया और कंगारू टीम सिर्फ 113 रनों पर ढेर हो गई। भारत को अब जीत के लिए केवल 115 रनों की दरकार है और टीम इंडिया एक और जीत की महक महसूस कर सकती है।

भारत की गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा 7 विकेट लेकर सबसे घातक बॉलर साबित हुए तो वहीं उनके साथी अश्विन ने 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से दूसरे दिन दिन को समाप्त किया था तब ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन तूफानी अंदाज दिखाते हुए लीड को आगे बढ़ा रहे थे और सबको पता है अगर हेड आज एक सेशन टिक जाते हैं भारत को दिक्कत होगी लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था पूरी मेहमान टीम ही इस सत्र में ऑल-आउट हो जाएगी।

हेड ने 43 और लाबुशेन ने 35 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किए और अश्विन ने 59 रन देकर तीन। खास बात ये रही कि रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट बोल्ड करके हासिल किए।

दूसरे दिन पहला विकेट अश्विन ने लिया जब उन्होंने खतरनाक ट्रेविस हेड को श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट करा दिया। हेड ने 46 गेंदों पर छह चौके व एक छक्के के साथ बहुत आसानी से 43 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अगला विकेट स्वीट स्टीव स्मिथ का गिरा जो अश्विन को स्वीप करने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने एक नीची रह गई गेंद पर लाबुशेन को 35 रनों पर चलता कर दिया और यहां पर आस्ट्रेलिया की आधी टीम 95 रनों पर लौट चुकी थी क्योंकि अगला विकेट टैन रेनशॉ का था जो अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इसके बाद एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना रहे पीटर हैंडसकॉम्ब को रवींद्र जडेजा ने खाता भी नहीं खोलने दिया और विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बोल्ड करने से पहले अश्विन ने कंगारू कप्तान पैटकमिंस को भी नीची रह गई गेंद पर बोल्ड किया क्योंकि उन्होंने आते ही छक्का मारने की कोशिश की थी और वे लो-बाउंस को पढ़ नहीं सके। फिर लियोन भी बोल्ड हुए और कुनेमान के तौर पर जडेजा को अपना सातवां विकेट भी मिला। वहीं आस्ट्रेलिया की पारी 113 रनों पर आल आउट हो गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+