IND vs AUS: राहुल द्रविड़ ने बताया कोहली ने छोले-भटूरे नहीं बल्कि यह चीज खाने के लिए मंगाई

दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, इसको लेकर फैन्स ने कई अटकलें लगाई थी, कई लोगों ने कहा था कि कोहली ने खाने के लिए छोले-कुलचे मंगाए हैं।

Dravid-Kohli

IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कोहली को खाने का पैकेट देखते ही ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद फैन्स ने कहा कि कोहली दिल्ली से आते हैं और उन्होंने छोले भटूरे खाने के लिए मंगाए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब राहुल द्रविड़ ने स्थिति साफ़ कर दी है। द्रविड़ ने बताया है कि कोहली के खाने के लिए क्या मंगाया गया था।

कोहली के खाने में आई चीजों का खुलासा

कोहली के खाने में आई चीजों का खुलासा

राहुल द्रविड़ ने टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद तीसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए इसके बारे में खुलासा किया। द्रविड़ ने कहा कि कोहली के पार्सल में छोले भटूरे नहीं रहे, इसमें छोले कुलचे थे। कोहली ने मुझे भी खाने के लिए कहा था। मैंने कहा कि मेरी उम्र 50 साल है और मैं इतना कोलेस्ट्रोल हैंडल नहीं कर पाऊंगा।

केएल राहुल को नहीं करेंगे बाहर

केएल राहुल को नहीं करेंगे बाहर

केएल राहुल के फ्लॉप होने पर उनको बाहर करने की मांग उठ रही है। द्रविड़ ने इस बारे में कहा कि हम केएल राहुल को बैक करना जारी रखेंगे। यह एक फेज है लेकिन वह ओवरसीज में हमारे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतक जमाए हैं। मैं समझता हूं कि राहुल में इस दौर से बाहर आने की क्लास और क्वालिटी है। कोचिंग को लेकर द्रविड़ ने कहा कि शानदार यूनिट के साथ काम करना अच्छा है। तकनीकी तौर पर ज्यादा कुछ नहीं है, बीएस बातचीत कर उनको चुनौतियों के लिए तैयार करना होता है।

रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम में सम्मान है

रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम में सम्मान है

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर द्रविड़ ने कहा कि वह शानदार कप्तान हैं और उनका ड्रेसिंग रूम में सम्मान है। वह उन लोगों में से एक हैं, जो लम्बे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं। वह ऐसे इंसान हैं जो ज्यादा नहीं बोलते लेकिन जब बोलते हैं तब सभी उनकी बात सुनते हैं। वह खिलाड़ियों का पूरी तरह ध्यान रखते हैं। विराट जैसे खिलाड़ी से रोहित ने लीडरशिप ली है और हम इस मामले में भाग्यशाली रहे हैं। इस टेस्ट मैच में अक्षर पटेल और अश्विन की पार्टनरशिप ने चीजों को बदलकर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+