IND vs AUS: पैट कमिंस हो गए भावुक, भारत से लगातार दूसरी हार पर दुःख भरा बयान दिया
भारतीय टीम ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, इसके बाद अब दिल्ली टेस्ट में भी कहानी वही रही, कमिंस हार से दुखी हो गए।

IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने इस मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को 6 विकेट के अंतर से हरा दिया। एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम पहली पारी के दौरान खराब स्थिति में थी लेकिन अक्षर पटेल और अश्विन ने मामला संभाल लिया। आगे होने के बाद हार को लेकर पैट कमिंस काफी निराश दिखे। उन्होंने हार को लेकर बुरा फील होने की बात कही।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने हरा दिया
मैंने सोचा था कि पहली पारी में 260 रन एक अच्छा स्कोर है। भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। भारत ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 1-2 पार्टनरशिप से 260 का स्कोर हासिल किया जा सकता है। पहली पारी समाप्त होने पर दोनों टीमें बराबरी पर आ गई थीं। निराशा हुई है क्योंकि इस मैच में हम आगे थे लेकिन बाद में हमसे मुकाबला फिसल गया। हमें एक रिव्यू करके देखना होगा कि क्या अलग किया जा सकता था।

इस हार से मुझे दुःख हो रहा है
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज स्वीप करते हुए आउट हुए थे। इस पर कमिंस ने कहा कि हर कोई अपना गेम नियंत्रित करता है लेकिन कुछ गेंदों पर आपका आउट होना लिखा होता है। हमें शॉट इलेक्शन की समीक्षा करनी होगी। क्या हमने सही किया? दोनों मैच निराश करने वाले रहे, खासकर यह गेम ज्यादा निराशा वाला है। हम मुकाबले में आगे थे और भारत में खेलते हुए ऐसा नहीं होता है। इस हार से दुःख हो रहा है।

टीम इंडिया ने तीसरे दिन किया कमाल
गौरतलब है कि दिल्ली टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 1 विकेट पर 61 रनों से आगे बढ़ाई और बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे। कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जडेजा और अश्विन के सामने कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए जडेजा ने सबसे ज्यादा 7 विकेट दूसरी पारी में झटके। अश्विन को भी 3 विकेट मिले। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications