IND vs AUS: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सबसे तेज 25 हज़ार इंटरनेशनल रन पूरे किये
विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान यह आंकड़ा हासिल किया, भारत के लिए उनसे पीला सचिन ने ऐसा किया था।

IND vs AUS 2nd Test: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले का जलवा दिखता रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। पहली पारी के दौरान वह अंपायर की गलती से आउट हो गए थे। इस वजह से वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए थे लेकिन दूसरी पारी में वह इस कीर्तिमान को हासिल करने में सफल रहे हैं। अहम बात यह है कि उनसे पहले भारत के लिए सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही यह रिकॉर्ड हासिल कर पाए थे।

कोहली ने पूरे किये 25 हजार इंटरनेशनल रन
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 25 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किये। दिल्ली टेस्ट मैच में दूसरी पारी के दौरान खेलते हुए चौके से उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल कर लिया। खास बात यह भी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 25000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नम्बर पर हैं। अन्य खिलाड़ियों ने उनसे ज्यादा पारियां खेलकर यह आंकड़ा हासिल किया था।

सबसे ज्यादा रन बनाने में छठे स्थान पर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 34357 रन बनाए थे। उनके अलावा कुमार संगकारा ने 28016 रन बनाए थे। नम्बर तीन पर लिस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। उन्होंने 27483 रन बनाए। उनके बाद जयवर्धने हैं, उन्होंने 25534 रन बनाए। अब विराट कोहली इस लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए हैं।

सबसे तेज 25 हजार रन बनाने में टॉप पर
विराट कोहली वर्ल्ड में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 25000 रन 50 से ज्यादा के औसत के साथ बनाए हैं। उन्होंने 492 मुकाबले खेलकर ये रन हासिल किये। अन्य जितने भी बल्लेबाजों ने 25 हजार रन बनाए, उन्होंने कम से 500 मुकाबले जरुर खेले हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि विराट कोहली का गेम अलग लेवल का है। दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में उनके बल्ले से 44 रन देखने को मिले थे। कोहली शानदार टच में दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। दूसरी पारी में वह 20 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications