IND vs AUS: नॉट आउट को दिया आउट क्योंकि अंपायर को कोहली से जलन, भड़के फैन्स का हंगामा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली को आउट देने के बाद हंगामा बरपा, सोशल मीडिया पर फैन्स भड़क गए।

Virat Kohli

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की स्थिति खराब हो गई। टीम इंडिया का टॉप क्रम और मध्य क्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। विराट कोहली अच्छे टच में थे और क्रीज पर धैर्य के साथ खड़े होकर रन बना रहे थे लेकिन वह भी एक विवादास्पद निर्णय का शिकार बन गए। कोहली के आउट होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है और फैसले को भी गलत बताया जा रहा है।

राहुल ने नाथन लियोन की गेंद पर जड़ा 78 मीटर का छक्का, रोहित की खुशी थी देखने लायककोहली को डेब्यू करने वाले गेंदबाज कुहनमेन ने पगबाधा आउट किया। गेंद बल्ले और पैड पर एक साथ आकर लगी, ऐसा टीवी अम्पायर के निर्णय में दिखा। नितिन मेनन ने उनको आउट दिया था। इसके बाद तीसरे अम्पायर ने भी आउट दिया। उन्होंने कहा कि पैड पहले लगा है लेकिन ऐसा साफ़ नहीं हुआ कि गेंद पैड से लगी है। यहाँ से विवाद शुरू हुआ। कोहली को 44 के निजी स्कोर पर आउट दिया गया।


कोहली के आउट होने के बाद बल्ले और पैड पर गेंद लगने के स्क्रीन शॉट और फोटो ट्विटर पर वायरल हो गए और अम्पायरों को गलत बताया जाने लगा। कुछ फैन्स ने यहाँ तक कहा कि अगर पूरी तरह से कुछ साफ़ नहीं है, तो बल्ले से गेंद का टकराना माना जाता है। नितिन मेनन ने आउट दिया लेकिन तीसरे अम्पायर के सामने स्थिति साफ़ थी। उनको देखना था।


कमेंट्री के दौरान गौतम गंभीर और संजय मांजरेकर की तरफ से आउट होने के काफी देर बाद तक इस बाद पर चर्चा होती रही। मांजरेकर ने अम्पायर को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ मामला सीधा था और कोहली नॉट आउट थे। मैदानी अम्पायर ने आउट दिया लेकिन तीसरे अम्पायर इलिंगवर्थ ने कहा कि पैड फर्स्ट। यह चीज समझ में नहीं आई। पैड फर्स्ट का कोई सबूत यहाँ दिखाई नहीं देता है।

Recommended Video

    IND vs AUS: Cheteshwar Pujara को 100वें Test पर Guard of Honour, मौजूद रहा परिवार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+