IND vs AUS: राहुल ने नाथन लियोन की गेंद पर जड़ा 78 मीटर का छक्का, रोहित की खुशी थी देखने लायक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही केएल राहुल ने नाथन लियोन की गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

Rohit Sharma and KL Rahul

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एकबार फिर निराश किया है। दरअसल, पहले दिन रोहित शर्मा के साथ नाबाद रहे केएल राहुल दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही ज्यादा देर तक अपना विकेट नहीं बचा सके और 17 रन के ही निजी स्कोर पर नाथन लियोन का शिकार बन गए। पहले दिन भारत का स्कोर 21/0 था। दूसरे दिन भारत का स्कोर 46 तक पहुंचा ही था कि तभी केएल राहुल के रूप में भारत को पहला झटका लग गया। राहुल ने 41 गेंदों में 17 रन की पारी खेली।

राहुल ने जड़ी थी दूसरे दिन की पहली बाउंड्री

केएल राहुल दिल्ली टेस्ट में भले ही एक बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए, लेकिन वो आज एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। केएल राहुल आज बैटिंग के दौरान काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे थे। उनकी बल्लेबाजी शैली में एक अलग ही आत्मविश्वास नजर आ रहा था। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही राहुल ने ही भारत के लिए पहली बाउंड्री लगाई थी। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्टेप आउट करके लॉन्ग ऑन पर 78 मीटर का एक शानदार छक्का लगाया था।

रोहित ने राहुल के इस शॉट को किया एन्जॉय

केएल राहुल के इस शॉट को देख कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। राहुल के शॉट के बाद रोहित शर्मा का सेलिब्रेशन देखने लायक था। उन्होंने राहुल को शाबाशी दी और अंगूठा दिखाकर ऐसे ही बल्लेबाजी करने का इशारा दिया। इस शॉट से पहले रोहित शर्मा लगातार केएल राहुल से बात कर रहे थे। उन्होंने राहुल को बल्लेबाजी का अंदाज बदलने की बात कही थी। यही वजह है कि रोहित ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहकर राहुल के इस शॉट का अधिक आनंद लिया।

रोहित शर्मा के रिएक्शन को लेकर कॉमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने हंसते हुए कहा, "रोहित की प्रतिक्रिया को देखना भी बहुत दिलचस्प है, क्योंकि उससे यह पता चल रहा है कि वो केएल राहुल से क्या चाहते हैं।" आपको बता दें कि केएल राहुल के शॉट को रोहित ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया उनकी वो खुशी जल्द ही निराशा में बदल गई, क्योंकि केएल राहुल जल्द ही आउट हो गए। हालांकि राहुल का विकेट थोड़ा विवाद में रहा, क्योंकि वो अंपायर कॉल के चलते आउट करार दिए गए। खबर लिखे जाने तक भारत के 120 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+