IND vs AUS: फैन मैदान में पहुंचा और सिक्योरिटी ने की पिटाई, शमी ने आकर बचाया, वीडियो तेजी से वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन फैन मैदान पर पहुँच गया, मोहम्मद शमी ने इसके लिए बड़ा दिल दिखाया।

IND vs AUS

IND vs AUS 2nd Test: भारत में क्रिकेट को लेकर फैन्स का उत्साह चरम सीमा पर रहता है और यह बात किसी के छिपी नहीं है। भारतीय फैन्स अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं और कई बार सारी हदें पार कर देते हैं। मैच के बीच में फैन्स मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का प्रयास करते हुए कई बार दिखाई देते हैं। ऐसा ही इस बार देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।

शमी आकर उस व्यक्ति को बचाते हैं

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि फैन खिलाड़ियों के पास मैदान पर चला जाता है। वह दौड़ते हुए वहां जाता है। इस दौरान सिक्योरिटी वाले भी उसके पीछे भागते हैं और पकड़ भी लेते हैं। इसके बाद उसको मैदान से बाहर लाया जाता है। हालांकि वह बाहर आने में आनाकानी करता है। सिक्योरिटी गार्ड से थोड़ी पिटाई की बात भी सामने आई है। वह नीचे जमीन पर लेट जाता है। सिक्योरिटी वाले पूरी कोशिश करके उसको बाहर लेकर जाते हैं। इस बीच सीमा रेखा से मोहम्मद शमी बीच में आते हैं और उस व्यक्ति को बचाते हैं। शमी उसे यह भी कहते हैं कि आराम से बाहर बैठकर मैच देखो।

फैन्स चारों तरफ से करते हैं हूटिंग

अरुण जेटली स्टेडियम में एक बार तो पूरी तरह से दर्शकों का शोर सुनने को मिलता है। मैदान पर पहुंचे इस इंसान ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। स्टैंड्स में बैठे हुए अन्य फैन्स ने काफी हूटिंग की। बाद में उस व्यक्ति को सिक्योरिटी वाले बाहर लेकर चले गए। ऐसा कई मैचों में देखा गया है, जब फैन्स पिच के करीब पहुंच गए।

भारतीय टीम में हुआ है बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले विकेट के लिए ओपनरों ने 50 रन जोड़े। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला। प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को वापस लाया गया। उनके आने पर सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ा। ऐसा होने के आसार दिख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+