IND vs AUS: अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा, ऐसे किया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर प्रहार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान अक्षर पटेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।

Axar Patel

IND vs AUS 2nd Test: अक्षर पटेल ने दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के पास पूरा मौका था लेकिन पटेल और अश्विन बीच में आ गए और एक शतकीय भागीदारी कर टीम इंडिया को 262 के स्कोर तक लेकर चले गए। अक्षर पटेल ने स्पिनरों पर आक्रमण किया और 74 रनों की पारी खेली। अपनी योजना को लेकर उन्होंने कुछ अहम बातों का खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने खुद की ऑल राउंडर श्रेणी का जिक्र भी किया है।

स्लॉट वाली गेंद पर प्रहार का प्लान

स्वाभाविक है कि रन बनाने से आपको अच्छा लगता है। अहम बात यह थी कि दबाव में रन आए। मैं बल्ले के बीच में गेंद खेलकर आत्मविश्वास से लबरेज था। जो गेंद मेरे स्लॉट में आ रही थी, मैं उस पर प्रहार कर रहा था। वेस्टइंडीज में पूछा गया था कि मैं बल्लेबाज या गेंदबाजी ऑल राउंडर में से कौन सा हूँ। मैंने यही कहा कि स्कोर कर रहा हूं तो बैटिंग ऑलराउंडर हूँ और विकेट ले रहा हूं तो गेंदबाजी ऑल राउंडर हूं।

लेफ्ट आर्म स्पिनर पर आक्रमण करना था

अक्षर पटेल ने कहा कि गेंद आज बल्ले पर तेजी से नहीं आ रही थी इसलिए मैं विकेट के धीमेपन का आदी हो गया। मैं लेफ्ट आर्म स्पिनर को अटैक करने का प्रयास कर रहा था क्योंकि यह मेरा मैच-अप है। हम कल उनको कम से कम लक्ष्य तक रोकना चाहेंगे। मुझे लगता है कि कल सुबह का सेशन काफी अहम रहने वाला है। हमें शानदार गेंदबाजी करते हुए कुछ विकेट जल्दी लेने होंगे।

आठवें विकेट के लिए हुए शतकीय भागीदारी

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम 7 विकेट पर 139 रन के कुल स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इस समय अक्षर पटेल और अश्विन ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने शतकीय भागीदारी की। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों के ऊपर अक्षर पटेल ने आक्रमण किया और सेट होने का मौका नहीं दिया। अक्षर पटेल ने 74 रनों का स्कोर बनाया। उनके अलावा अश्विन के बल्ले से भी 37 रनों की पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने 5 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+