IND vs AUS: बल्लेबाजों का कोहराम या गेंदबाजों का कहर? एडिलेड ODI की पिच पर UV लाइट्स का इस्तेमाल

IND vs AUS 2nd ODI Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला पर्थ में हुआ था और अब दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए करो या मरो वालिस स्थिति है, इस बार हारने पर सीरीज हाथ से चली जाएगी।

पिछली बार पिच में काफी उछाल देखने को मिला था और भारतीय टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए थे, इस बार भी पिच के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। एडिलेड में बारिश भी देखने को मिली है, इससे भी पिच में नमी रहेगी और गेंदबाजों का फायदा हो सकता है।

ind vs aus

IND vs AUS: एडिलेड की पिच कैसी होगी

एडिलेड ओवल ऑस्ट्रेलिया के सबसे फ्लैट और ट्रू बाउंस वाले विकेट्स में गिना जाता है। गेंद बल्ले पर शानदार तरीके से आती है, जिसका मतलब है कि यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है, हालांकि पिछले कुछ सालों में स्कोर ज्यादा नहीं रहा है। नई गेंद से, तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग और उछाल मिलेगा। जो टीम शुरुआती विकेट बचाकर खेलती है, वह बाद में रनों की बरसात कर सकती है। जैसे-जैसे पिच पुरानी होगी, स्पिनर खेल में आ सकते हैं। भारत के कुलदीप यादव या ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़म्पा बीच के ओवरों में विकेट निकालकर खेल का रुख बदल सकते हैं।

IND vs AUS: विकेट पर UV लाइट्स का इस्तेमाल

बारिश के कारण आउटफील्ड और पिच पर असर पड़ा है, इस वजह से पिच को पूरी तरह से ड्राई करने के लिए वहां UV लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। लाइट्स से निकलने वाले ताप से गीलापन सूख जाता है और पानी भाप बन जाता है, रेव स्पोर्ट्स के अनुसार एडिलेड में यही किया गया है।

IND vs AUS: कितना स्कोर पर्याप्त

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 260 रनों तक का स्कोर हासिल करती है, तो चेज करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि एडिलेड में 300 से ज्यादा का स्कोर कई बार बना है लेकिन पिछले 4-5 सालों में ऐसा नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+