IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 कब? नोट कर लीजिए फ्री में लाइव देखने का तरीका
IND vs AUS 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज़ के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सिडनी में आखिरी मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों से मिली जीत ने भारतीय खेमे को आत्मविश्वास दिया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 कब (IND vs AUS 1st T20 Live Streaming)
अब टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालेंगे और उनकी नजरें वनडे सीरीज की हार का हिसाब चुकता करने पर होंगी। पांच मैचों की इस टी-20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में होने वाले पहले मुकाबले से होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगे। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। उप-कप्तान की ज़िम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे। अनुभवी जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के साथ रिंकू सिंह और संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हैं।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी मिशेल मार्श करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम को अलग-अलग मैचों के लिए बदला है, जिसमें जोश हेज़लवुड शुरुआती दो मैच खेलेंगे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल सीरीज़ के आखिरी तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस रोमांचक टी20 सीरीज़ का लुत्फ भारतीय दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं, इस सीरीज़ की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। वहीं फ्री में मैच का मजा डीडी स्पोर्ट्स पर उठाया जा सकता है।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications