पहले गर्लफ्रेंड ने सरेआम पीटा, अब वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को हो सकता है लाखों का नुकसान

IND vs AUS 2023, Michael Clarke: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीसीसीआई भी अब क्लार्क को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Michael Clarke

IND vs AUS 2023, Michael Clarke: साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले माइकल क्लार्क पर उनकी गर्लफ्रेंड ने बड़ा आरोप लगाया है। गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज ने क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

बीसीसीआई ले सकती है बड़ा फैसला

बीसीसीआई ले सकती है बड़ा फैसला

माइकल क्लार्क का विवाद सामने आने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री पेनल में माइकल क्लार्क का नाम भी शामिल हैं। बीसीसीआई ने माइकल क्लार्क के साथ कमेंट्री पैनल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीसीसीआई अपने इस फैसले को बदल सकता है।

क्लार्क को हो सकता है बड़ा नुकसान

क्लार्क को हो सकता है बड़ा नुकसान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्लार्क को बीसीसीआई ने एक लाख डॉलर यानि तकरबीन 82 लाख रुपये में साइन किया था। लेकिम अब अगर उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया जाता है तो क्लार्क को तगड़ा मुकसान होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को हटाने को लेकर बीसीसीआई के अधिकतर अधिकारियों ने अपना मन बना लिया है। क्लार्क के साथ-साथ बीसीसीआई ने मैथ्यू हेडन के साथ भी करार किया था। लिहाजा हेडन इस सीरीज में कमेंट्री करते दिखाई देंगे।

जेड यारब्रॉज ने की थी सरेआम पिटाई

जेड यारब्रॉज ने की थी सरेआम पिटाई

इतना ही नहीं कमेंट्री के अलावा क्लार्क को एक स्किनकेयर ब्रांड के साथ अनुबंध गंवा सकते हैं। माइकल क्लार्क को उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज ने सरेआम एक रेस्तरां के बाहर पिटाई की थी। 10 जनवरी को हुए इस घटना का वीडियो अब तेजी से फैल रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में क्लार्क बिना कपड़े के रेस्तरां से बाहर आते दिखाई पड़ रहे हैं, जहां आकर उनकी गर्लफ्रेंड उन पर जमकर थप्पड़ बरसा रही है। शर्टलेस क्लार्क के इस घटना का उस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था, जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+