IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के लिए मौसम और पिच की जानकारी, संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव

दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास रहेगा, पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है

Rohit and Cummins

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में गुरुवार को पहले टेस्ट के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो जाएगा। दोनों ही टीमों को पिछले कुछ दिनों से नेट अभ्यास में पसीना बहाते हुए देखा गया है। अब मैदान पर उतरने को लेकर खिलाड़ी उत्सुक होंगे। हालांकि मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा है। (Photo: BCCI/Twitter)

ओपनर चुनना हुआ मुश्किल

ओपनर चुनना हुआ मुश्किल

भारतीय टीम में रोहित शर्मा के साथ ओपन कौन करेगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। शुभमन गिल के रूप में भी एक विकल्प मौजूद है। हालांकि रोहित और राहुल ने टेस्ट में बतौर ओपनर अच्छा किया है। रोहित शर्मा ने भी प्रेस वार्ता में टीम की अंतिम इलेवन को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ओपनर को लेकर फैसला मुश्किल होगा।

पिच और मौसम की जानकारी

पिच और मौसम की जानकारी

शुरुआती दौर में नागपुर की पिच पर बल्लेबाजों को आसानी हो सकती है लेकिन बाद में पिच पूरी तरह से स्पिनरों के लिए मददगार होगी। हालांकि वहां टेस्ट खेले काफी समय हो गया है, ऐसे में पिच की स्थिति भांपना मुश्किल रहेगा। मौसम की बात करें तो तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। मौसम गर्म रहने के आसार हैं।

मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें

मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें

भारतीय समय के अनुसार गुरुवार को मुकाबला सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजनी_हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। अलग-अलग भाषाओँ में लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/शुभमन गिल, रविन्द्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब/मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+