IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन का चौंकाने वाला बयान, पुजारा की जगह बल्लेबाजी करने की योजना
अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में नम्बर तीन पर नाइट वॉचमैन बनकर बल्लेबाजी करने के लिए गए थे, उन्होंने आगे भी ऐसा करने की इच्छा जताई है।

IND vs AUS 1st Test: रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन चारों खाने चित कर दिया। मेहमान बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पाए और एक-एक कर आउट होते चले गए। अश्विन ने पांच विकेट झटके। अपनी गेंदबाजी में उन्होंने रणनीति का जिक्र किया है। अश्विन ने बताया कि किस योजना के तहत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की। उन्होंने नम्बर तीन पर खुद को बल्लेबाजी के लिए आजमाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

ड्राइव कराने की थी योजना
अश्विन ने कहा कि विकेट धीमा था और मैं यह बात पूरे मैक के दौरान कह रहा था। यह ऐसा विकेट नहीं था जहाँ शॉर्ट लेग और सिली पॉइंट के पास कैच जाए। आपको इस विकेट पर बल्लेबाज को ड्राइव कराना होगा। मैंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को एक या दो ड्राइव करने वाली गेंद डाली। उनको शॉट खेलने के लिए प्रेरित करने की योजना थी।

जडेजा जैसा पार्टनर मिलना अच्छी बात
अश्विन के साथ जडेजा ने भी धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। जडेजा की भी उन्होंने तारीफ की। अश्विन ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूँ कि मेरे पास जडेजा जैसा गेंदबाजी पार्टनर है। अक्षर पटेल भी कोई साधारण गेंदबाज नहीं है। हमारे पास स्पिनरों का काफी अच्छा सेट है और हम अच्छी बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा और अक्षर पटेल ने पहली पारी में अर्धशतक जमाए थे।

नम्बर तीन पर खेलना चाहूँगा
खुद ही नाइट वॉचमैन बनकर आए अश्विन ने कहा कि मुझसे किसी मौके पर बैटिंग करने के लिए जाने को लेकर पूछा जाता रहा है। इस टेस्ट में वह मौका आया था। मैंने खुद को प्रस्तुत किया। मैंने कहा कि 20 मिनट का खेल बचा हुआ है, मुझे नाइट वॉचमैन के रूप में जाने दो। यह मौका पाकर मुझे ख़ुशी हुई। मैं बल्लेबाजी कर सकता हूँ और मौका मिलने पर मैं हमेशा तैयार रहूंगा। पुजारा को मैं जानता हूँ, भविष्य में भी मैं ऐसा कर सकता हूँ।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications