IND vs AUS: पिचों के लिए माहौल बनाने के चक्कर में खेलना भूल गए, भारतीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा तंज़

नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पिचों के बारे में ही बातें होती रही हैं, भारत के पूर्व दिग्गज ने इस पर बयान दिया है।

IND vs AUS

IND vs AUS 1st Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले भारतीय पिचों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से काफी बयानबाजी हुई थी। कहा जा रहा था कि अच्छी पिचें बनने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम को हरा देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और नागपुर में बैटिंग के लिए अच्छी पिच के बाद भी कंगारुओं को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने पिचों को लेकर बनाये गए माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा।

ऐसी टीम और मीडिया कभी नहीं देखी

ऐसी टीम और मीडिया कभी नहीं देखी

इरफ़ान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के तीसरे दिन कमेंट्री करते हुए कुछ अहम बातें कही। ऑस्ट्रेलिया की टीम हार के बेहद करीब थी। उस समय पठान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल ही नहीं पा रही है और भारत दौरे पर आने वाली टीमों में मैंने पहली बार इस टीम के साथ ऐसा होते देखा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिचों को लेकर जिस तरह का मुद्दा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बनाया था, वह भी मैंने जीवन में पहली बार देखा है। पिचों का मुद्दा बनाने के चक्कर में ये खुद का गेम भूल गए और तैयारी भी नहीं की। इस वजह से उनकी यह हालत हुई है।

पिच के लिए बनाया माहौल हुआ झूठा साबित

पिच के लिए बनाया माहौल हुआ झूठा साबित

उल्लेखनीय है कि भारत की पिचों को लेकर स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा आदि खिलाड़ियों ने बयानबाजी की थी। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटरों ने भी लगातार बयानों से भारत के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया था। ऑस्ट्रेलिया का फॉक्स स्पोर्ट्स भी उनके साथ था। लगातार भारतीय पिचों को लेकर माहौल तैयार किया गया लेकिन नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करते हुए फ्रेश विकेट पर भी फ्लॉप रही और 177 पर आउट हो गई। इसके बाद भारत ने उसी विकेट पर 400 रन जड़े। इस तरह पिचों को लेकर बनाया गया माहौल झूठा साबित हो गया।

भारत के लिए सीरीज जीतना अहम

भारत के लिए सीरीज जीतना अहम

भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। टीम इंडिया को सीरीज में जीत के बाद ही फाइनल में प्रवेश मिलेगा। नागपुर टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगला मुकाबला अब 17 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला मैदान पर होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+