IND vs AUS: बौखलाहट में ओछी हरकतों पर उतरा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, जडेजा पर लगाए बॉल टेम्परिंग के आरोप
रविन्द्र जडेजा ने नागपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया शायद इसे पचा नहीं पाया।

IND vs AUS 1st Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की तरफ से पिच को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे थे। इसके बाद उस्मान ख्वाजा के आउट होने पर तकनीक पर सवाल उठाया गया। अब एक और नया मामला उठा लिया गया। नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन रविन्द्र जडेजा ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा की स्पिनिंग उंगली में कुछ लगाने का वीडियो जारी किया गया है। इसमें पूछा गया है कि यह क्या हो रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी ट्वीट किया है।
IND vs AUS: बल्लेबाजी के दौरान कोहली ने लाबुशेन को ये बातें कही, अब ऑस्ट्रेलियाई ने दिया वापस जवाब
उंगली पर कोई पदार्थ लगाने का आरोप
जडेजा और मोहम्मद सिराज एक-दूसरे के पास आते हैं। इसके बाद सिराज के हाथ से जडेजा पसीने जैसा कुछ पदार्थ लेते हैं और उंगली पर लगाते हैं। इसका वीडियो जारी होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने सवाल उठाये। हर बार की तरह फॉक्स क्रिकेट इसमें सबसे आगे है। भारतीय टीम की आलोचना में सबसे आगे रहने वाले माइकल वॉन ने भी ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा कि स्पिन कराने वाली उंगली पर यह क्या लगाया गया है? ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। टिम पेन ने भी ट्वीट कर लिखा कि यह दिलचस्प है।
बीसीसीआई ने बताया क्या था मामला
हालांकि बीसीसीआई की तरफ से भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है। पीटीआई के मुताबिक़ बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि जडेजा की उंगली में दर्द था इस वजह से राहत के लिए मलहम इस्तेमाल की गई थी। इस बात में सच्चाई भी नज़र आती है। जडेजा अपनी उंगली पर इसे मलते हुए भी दिखाई देते हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया सीरीज शुरू होने से पहले ही अपनी अटकलें लगा रहा था।
पहले दिन भारतीय टीम का दबदबा
नागपुर टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। रविन्द्र जडेजा ने इस दौरान 5 विकेट झटके। अश्विन को भी 3 विकेट लेने का मौका मिला। इसके बाद जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 77 रनों का स्कोर हासिल किया। रोहित शर्मा नाबाद 56 रन बनाने में सफल रहे। अश्विन नाइट वॉचमैन के रूप में आए और बिना खाता खोले नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications