IND vs AUS: बल्लेबाजी के दौरान कोहली ने लाबुशेन को ये बातें कही, अब ऑस्ट्रेलियाई ने दिया वापस जवाब
विराट कोहली मैदान पर कुछ मस्ती-मजाक करते रहते हैं, लाबुशेन की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने एक अहम सलाह दी थी।

IND vs AUS 1st Test: विराट कोहली मैदान पर खुद को पूरी तरह से एक्टिव रखते हैं और विपक्षी खिलाड़ियों के भी कई बार मजे लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान भी वह एक्टिव थे। मौका मिलने पर वह मस्ती-मजाक कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में दो सेशन खेलकर आउट हो गई। मार्नस लाबुशेन कंगारुओं के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। कोहली ने लाबुशेन को भी बैटिंग के दौरान कुछ कहा था। इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की तरफ से अब बयान आया है। कोहली ने जडेजा की एक गेंद को खेलने का तरीका बताते हुए लाबुशेन को कुछ बातें कही थी।

मैंने विराट कोहली से सीखे हैं शॉट
SEN क्रिकेट को इंटरव्यू देते हुए मार्नस लाबुशेन ने कहा कि जब विराट समझते हैं कि आपने अच्छा शॉट खेला है, तो यह देखना हमेशा शानदार होता है। कुछ ऐसे शॉट हैं जो निश्चित रूप में मैंने उनसे ही सीखे हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा की एक गेंद टर्न होकर निकल गई थी। लाबुशेन इसे खेलते हुए पूरी तरह से चूके थे। इसके बाद वह विराट कोहली की तरफ मुड़ते हैं। कोहली उनको समझाते हैं कि आपको कंधे ऊपर करते हुए इस गेंद को जाने देना था।

बल्ले से स्कोर कर मैच बचा सकते हैं
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर आउट हो गई है। इसके बाद मैच बचाने की संभावना को लेकर भी मार्नस लाबुशेन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम यहाँ सीरीज जीतने के लिए आए हैं। हम कड़ी से कड़ी मेहनत करते हुए मैच में वापसी का प्रयास करेंगे। बल्ले से कोई ख़ास पारी आने पर हम ऐसा कर सकते हैं और यही प्रयास रहेगा।

भारत की तरफ से ठोस शुरुआत
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 177 रनों के जवाब में खेलते हुए भारत ने पहले दिन के खेल में 1 विकेट पर 77 रनों का स्कोर हासिल किया। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया से महज 100 रन पीछे है। रोहित शर्मा अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में अश्विन भी हैं। दूसरे दिन का खेल अहम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications