IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने नाम किए 4 सेशन, जडेजा और अक्षर ने पूरी की हाफ सेंचुरी
नागपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की जोड़ी टिकी हुई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने दूसरे दिन के 4 सेशन अपने नाम किए हैं, जबकि एक सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और एक सेशन ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 177 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 321/7 बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (66) और अक्षर पटेल (52) की जोड़ी टिकी है। इन दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर भारत की बढ़त 144 रन की हो गई है।
अश्विन ने निभाई नाइट वॉचमैन की भूमिका
आपको बता दें कि दूसरे दिन भारत ने 77/1 से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान रोहित शर्मा और अश्विन की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की थी। नाटइ वॉचमैन की भूमिका में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने रोहित का बखूबी साथ निभाया और 62 गेंदों में 23 रन की एक अच्छी पारी खेली। हालांकि अश्विन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। अश्विन को मर्फी ने आउट किया। अश्विन के जाने के बाद एक छोर से रह-रहकर विकेट गिरते गए, लेकिन रोहित शर्मा ने एक छोर संभाले रखा।
तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित
अश्विन के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा 7 रन, विराट कोहली 12 रन और सूर्यकुमार यादव सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर से विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन दूसरा छोर रोहित ने संभाले रखा और अपने टेस्ट का करियर 9वां शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के बाद रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं दुनिया में वो तीसरे ऐसे कप्तान बने हैं। उनसे पहले दिलशान, डुप्लेसी और बाबर आजम ऐसा कर चुके हैं।
धुरंधर बल्लेबाजों का दिखा फ्लॉप शो
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन उन भारतीय बल्लेबाजों ने जरूर निराश किया, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की सबसे ज्यादा उम्मीद थी। इनमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का नाम शामिल है। फ्लॉप बल्लेबाजों में केएल राहुल का भी नाम है, क्योंकि वो तो पहले ही दिन 20 रन पर आउट हो गए थे। चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर, विराट कोहली 12 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे केएस भरत भी 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि डेब्यू मैच सूर्यकुमार यादव का भी था।












Click it and Unblock the Notifications