IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे कब? फ्री में लाइव देखने का ये है आसान जुगाड़!
IND vs AUS 1st ODI Free Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे शुभमन गिल के लिए आने वाले कुछ दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। वेस्टइंडीज के ख़िलाफ टेस्ट सीरीज़ में टीम का नेतृत्व करने के महज़ छह दिन बाद शुभमन गिल अब वनडे फॉर्मेट में एक नई भूमिका में नजर आएंगे। शुभमन गिल पहली बार टीम के लिए वनडे की कप्तानी करेंगे।
19 अक्टूबर को पर्थ में होगा पहला मैच (IND vs AUS 1st ODI Free Live Streaming)
19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में गिल पहली बार भारत के वनडे कप्तान के रूप में टॉस के लिए उतरेंगे। यह सीरीज़ भारत के 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की भी शुरुआत मानी जा रही है। जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। भारतीय टीम 15 अक्टूबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

कोहली और रोहित की वापसी
इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खबर है विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो गई है। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद भारत के सबसे बड़े स्टार कोहली युवा कप्तान गिल के नेतृत्व में खेलेंगे। गिल ने पूर्व कप्तान कोहली और रोहित शर्मा की खूब तारीफ़ की है और 2027 वर्ल्ड कप तक दोनों को टीम में बनाए रखने का समर्थन किया है। गिल ने कहा कि रोहित और कोहली के पास जो अनुभव है और जितने मैच उन्होंने भारत को जिताए हैं। ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह हासिल किया है। मैं बहुत खुश हूं कि वे टीम में हैं।
पूर्व कप्तानों की मौजूदगी में गिल की परीक्षा
गिल के लिए यह एक मुश्किल काम होगा, क्योंकि उन्हें दो पूर्व कप्तानों, रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम का नेतृत्व करना है। गिल ने कहा कि मैंने रोहित भाई से कई अच्छे गुण सीखे हैं। उनका शांत स्वभाव और टीम के भीतर दोस्ताना माहौल बनाए रखने की उनकी कला, ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं अपनाना चाहता हूं।
फ्री में यहां देख सकेंगे लाइव
इस मैच को फ्री में देखने के लिए फैंस को बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में किया जाएगा। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर भी फैंस मैच मजा उठा सकते हैं
पहले वनडे कब और कहां
मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे
तारीख: 19 अक्टूबर, 2025
स्थान: पर्थ स्टेडियम (दुनिया की सबसे तेज़ पिचों में से एक)
टॉस (IST): सुबह 8:30 बजे
मैच शुरू (IST): सुबह 9:00 बजे
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर, और फ्री लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन (DD National और DD Sports) पर उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications