IND vs AFG: ठण्ड से कांप जाएंगे हाड़, भारत-अफगानिस्तान मैच में कितने डिग्री रहेगा तापमान?
IND vs AFG T20 Temperature: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में गुरुवार शाम को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए मैच काफी अहम रहने वाला है। इस बीच टीमों के लिए ठण्ड सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। इसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को मुकाबले के दौरान ठण्ड का काफी सामना करना पड़ेगा। रात 10 बजे तक चलने वाले इस मैच में सर्दी भी बढ़ती चली जाएगी। इससे हाथ और पाँव उस तरीके से काम नहीं करेंगे, जैसे साधारण दिनों में करते हैं।

बीसीसीआई ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें खिलाड़ी ठण्ड को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए दिखाई देते हैं। अक्षर पटेल ने कहा कि गुजरात में तो ऐसा हाल नहीं होता है। रवि बिश्नोई राजस्थान से आते हैं, तो वह कहते हैं कि मैंने ऐसी सर्दी का अनुभव किया है।
जब मुकाबला शुरू होगा तो तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है और यह महसूस 12 डिग्री की तरह होगा। अगले एक घंटे बाद तापमान 1 डिग्री गिरकर 12 पर आ जाएगा और महसूस 10 डिग्री की तरह होगा। अगले दो घंटों में मामला और खराब हो जाएगा।
रात 9 बजे का तापमान 10 डिग्री रहेगा और फील 8 डिग्री की तरह होगा। यानी सर्दी ज्यादा महसूस होगी। इसके बाद अंतिम घंटे में रात 10 बजे तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी। यह 9 डिग्री पर जा पहुंचेगा। सबसे मुश्किल समय यही रहेगा। इस समय सर्दी फील 7 डिग्री तापमान की तरह होने वाली है।
नेट सेशन के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को गर्म कपड़े पहने हुए देखा गया था। राहुल द्रविड़ ने प्रेस वार्ता में टोपी पहनी हुई थी। उनके अलावा खिलाड़ियों ने भी गर्म दस्ताने पहले हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोहाली में ठण्ड कितनी होगी। पूरे उत्तर भारत में इस समय ठण्ड का प्रकोप है।












Click it and Unblock the Notifications