IND vs AFG: 'भारतीय टीम में हो रही फुल राजनीति,' संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर फैन्स ने काटा बवाल

IND vs AFG, Sanju Samson: मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन का नाम देखने को नहीं मिला। जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन उनसे सीनियर हैं, माना यही जा रहा था कि सैमसन खेलेंगे।

हालांकि रोहित शर्मा ने जब टॉस के समय प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया, तो मामला कुछ और ही निकला। संजू सैमसन टीम से बाहर थे। रोहित ने कहा कि मैंने राहुल भाई (कोच) से टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सैमसन को क्यों बाहर रखा गया है।

sanju samson

फैन्स हर समय सैमसन के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर वे सैमसन की फ़ौज के रूप में रहते हैं। संजू सैमसन को नहीं खिलाने को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ फैन्स ने आरोप लगाया कि टीम इंडिया में राजनीति हावी है।

भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल को भी नहीं खिलाया गया है। जायसवाल के अलावा कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+