IND vs AFG Dream 11: भारत-अफगानिस्तान 2nd T20I मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?

IND vs AFG 2nd T20I Dream11 Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोचक भिड़ंत शाम सात बजे से होल्कर स्टेडियम में होगी। भारत ने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1 से बढ़त बना ली। निर्णायक मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

पहले टी-20 मैच का प्रदर्शन
भारत अब रविवार को इंदौर में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो उनकी नजरें दो-दो से जीत हासिल करने पर होंगी। पहले टी-20 मैच में भारत के गेंदबाज मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने मिलकर चार विकेट लिए और मेहमान टीम को 158 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान, शिवम दुबे ने मेन इन ब्लू के लिए कदम बढ़ाया और 40 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 60 रन बनाए। उनकी पारी भारत को पक्की जीत दिलाने के लिए काफी थी।

india vs afghanistan

IND vs AFG: होल्कर स्टेडियम पिच रिपोर्ट
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। इसके अलावा ये पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है, जो मौसम की स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। जबकि स्पिनरों को सीमित सहायता मिलती है, वे खेल के मध्य चरण के दौरान मूल्यवान बन सकते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लह गुरबाज़, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमारज़ाई, नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान, नवीन उल-हक़, फज़ल हक़-फारूकी


IND vs AFG Dream11 Prediction: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की बेस्ट ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर - रहमानुल्लाह गुरबाज
  • बल्लेबाज - रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, इब्राहिम जादरान
  • ऑलराउंडर- मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज-कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुजीब उर रहमान
  • कप्तान- रोहित शर्मा
  • उपकप्तान- विराट कोहली

भारत बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, शुबमन गिल, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, शराफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद, राशिद खान, हजरतुल्लाह जजई, करीम जनत, नवीन-उल-हक, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, कैस अहमद , फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, रहमानुल्लाह गुरबाज़, नूर अहमद और मोहम्मद सलीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+