IND vs SA 1st Test: वेन्यू, शेड्यूल, कब और कहां देखें मुकाबला, पिच और मौसम की जानकारी

India vs South Africa 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर फैन्स के काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। हर किसी को उम्मीद है कि पहली बार दक्षिण अफ्रीका को भारतीय टीम उनके मैदानों पर जाकर सीरीज में पराजित कर देगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरेगी। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को सीरीज में भी बढ़त मिलने वाली है। देखना होगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस मुकाबले में कैसी रहने वाली है।

team india

भारत vs दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट वेन्यू

पहले टेस्ट मैच का आयोजन सेंचुरियन में किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 26 दिसम्बर को शुरू होना है। भारत की टीम को देखते हुए कह सकते हैं कि यह मैच आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमों में से जो बेहतर खेलेगा, जीत उसी की होगी।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट कब और कहां देखें

भारतीय समय के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसका टॉस दोपहर 1 बजे होना है। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी यह मैच लाइव देखा जा सकता है।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में मौसम की स्थिति

मुकाबले के पहले दिन बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। दूसरे दिन आसमान साफ़ रहने वाला है। तीसरे दिन बरसात हो सकती है लेकिन गेम पूरी तरह से प्रभावित नहीं होगा। चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। ये दोनों दिन प्रभावित हो सकते हैं। पिच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीकी पिचें आम तौर पर तेज होती है। इनमें उछाल और स्विंग होती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+