Jasprit Bumrah :कभी जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए बुमराह की Net Worth
Jasprit Bumrah Net Worth: आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में कप्तान जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से धूल चटाकर सफलता का नया इतिहास लिखा है। इस जीत पर क्रिकेट फैंस इतरा रहे हैं और सोशल मीडिया पर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
चारों ओर केवल 'बूम-बूम' बुमराह छाए हुए हैं। आम से लेकर खास तक इस वक्त जसप्रीत बुमराह के कसीदे पढ़ रहे हैं, आपको बता दें कि टीम इंडिया के इस नायाब सितारे ने सफलता के लिए काफी संघर्ष किया है।

फर्श से अर्श तक की इनकी कहानी अब लाखों लोगों के लिए मिसाल है। अहमदाबाद के एक साधारण परिवार में जन्मे बुमराह ने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था।
मां ने किया जसप्रीत बुमराह को हर कदम पर सपोर्ट
मम्मी इनकी स्कूल टीचर थीं, जिन्होंने घर-बाहर की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी, लेकिन अपनी समस्याओं के बावजूद उन्होंने कभी भी बुमराह के सपने और जूनून को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि उसकी ताकत बनकर हमेशा उसके साथ चलती रहीं।
बुमराह का क्रिकेट के प्रति जुनून कपिल देव, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गजों से प्रेरित था। इस जुनून ने उन्हें एक अनूठी गेंदबाजी शैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया जो विश्व मंच पर उनकी पहचान बन गई। आपको जानकर हैरत होगी की एक वक्त था, जब जसप्रीत के पास क्रिकेट KIT और जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे,इस बात का खुलासा खुद उनकी मां ने एक इंटरव्यू में किया था।
करोड़ों के मालिक और एक लग्जरी लाईफ जीते हैं बुमराह
उन्होंने भावुक होते हुए अपने बेटे पर गर्व जताया था और कहा था आज जसप्रीत जो कुछ भी है उसके पीछे रात-दिन उसकी मेहनत और ऊपरवाले की कृपा से है। खैर बुमराह के संघर्ष का वो वक्त गुजर चुका है और आज वो करोड़ों के मालिक हैं और एक लग्जरी लाईफ जीते हैं, वो क्रिकेट आईकॉन हैं और लोगों के लिए मिसाल है।
स्पोर्ट्सकीड़ा के अनुसार, जनवरी 2024 तक जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति 7 मिलियन (55 करोड़ रुपये) आंकी गई है, उन्हें बीसीसीआई की ओऱ से अच्छी खासी सैलरी मिलती है। इसके अलावा वो विज्ञापन से भी तगड़ी कमाई करते हैं। मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह कई चैरिटी और राहत अभियानों में भी अपना योगदान देते हैं।
आय के स्रोत
- बीसीसीआई अनुबंध: जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के 'ए+ ग्रेड' श्रेणी के खिलाड़ी हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना लगभग 7 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। यह राशि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए दी जाती है।
- आईपीएल (IPL): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उनकी फीस करीब 12 करोड़ रुपये प्रति सीजन है। आईपीएल उनकी कुल आय में एक बड़ा हिस्सा जोड़ता है।
- विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट: बुमराह कई बड़े ब्रांड्स जैसे प्यूमा, एसजी, ड्रीम 11, और बोस के साथ जुड़े हुए हैं। इन ब्रांड्स के साथ उनकी डील लाखों रुपये की होती है। अनुमान के मुताबिक, वह हर विज्ञापन के लिए 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
- संपत्तियां और निवेश:बुमराह का मुंबई में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। इसके अलावा, उनके पास कई लग्जरी कारें और अन्य निवेश भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications