Sania Mirza की तरह फिर टूटा एक और रिश्ता? पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पत्नी को छोड़ रचाई नई मोहब्बत की कहानी!

Imad Wasim Cheating On His Wife: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वह खेल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि इमाद ने अपनी पत्नी सानिया अशफाक को धोखा दिया है और अब दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर इमाद या उनकी पत्नी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से जोड़ा जा रहा है नाम (Imad Wasim Cheating On His Wife)

बताया जा रहा है कि इमाद वसीम का नाम पाकिस्तान की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वकील नायला राजा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई यूज़र्स का दावा है कि दोनों के बीच करीबी संबंध हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्वीट के मुताबिक नायला राजा ने खुद इस अफवाह पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लोगों से सोच-समझकर बोलने की अपील की है।

Imad Wasim 1

इमाद की पत्नी ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, इमाद की पत्नी सानिया ने हाल ही में एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने तुम्हें 9 महीने अकेले अपनी कोख में रखा। अल्लाह मुझे इस सफर के लिए और हिम्मत दे, ज़ायान। इस पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी बदलाव किया है।

रिश्ते को लेकर नहीं आया है कोई बयान

पहले जहां वह खुद को 'Wifey to Imad Wasim' बताती थीं, अब उन्होंने लिखा कि Mama to Inaya Imad & Rayan Imad। गौरतलब है कि इससे पहले भी इमाद वसीम का नाम एक अफगान लड़की के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उस समय भी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई थी।

इस बार भी स्थिति कुछ वैसी ही है। ना तो इमाद वसीम ने इन खबरों की पुष्टि की है और ना ही कोई खंडन किया है। फैंस अब उनकी ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पिछले साल भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक देकर सबको हैरान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+