ILT20: चेहरा जमीन से टकराया, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, बेहतरीन कैच की चुकाई बड़ी कीमत!
बारबेडियन क्रिकेटर डोमिनिक ड्रेक्स का चेहरा शानदार कैच लेने के दौरान जमीन पर जा टकराया, जिससे चेहरे/सिर पर चोट लग गई, जिससे उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़ा।

इंटरनेशनल लीग टी20 का नाम हमें कुछ समय पहले की वो झलकियां दिखाता है जब दुनिया का क्रिकेट आईपीएल के प्रभाव को स्वीकार भी रहा था और इससे डर भी रहा था। तब दो लीग का जन्म हुआ और प्रबल संभावनाओं के साथ यहां आईपीएल फ्रेंचाइजी ने निवेश किया। एक थी SA20 और दूसरी ILT20 जो खाड़ी देशों में क्रिकेट की लोकप्रियता को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है। एसएटी20 के बाद आईएलटी20 जारी है जहां क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट का रोमांच अपने नफा-नुकसान के साथ देखने को मिल रहा है। (Image- Social Media)
एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया
फटाफट एक्शन में सब कुछ इतना जल्दी हो जाता है कि उस सीमित समय में ही पूरी जान झौंकनी होती है और कई बार यह जान को भी जोखिम में डालनी वाली बात बन जाती है। खास फील्डिंग में अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। फील्डरों ने जितना प्रयास मैदानी क्षेत्ररक्षण में किया है उतना ही टी20 बाकी फॉर्मेट की तुलना में देखने में ज्यादा हाई-वोल्टेज एक्शन लगता है। हालांकि कई बार चोट भी लग जाती है और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शारजाह वारियर्स के खिलाफ चल रहे इंटरनेशनल लीग टी-20 मैच में गल्फ जाइंट्स के लिए शानदार डाइविंग कैच लेने के बाद बारबेडियन क्रिकेटर डोमिनिक ड्रेक्स को चेहरे पर इतनी जोर से चोट लगी कि उन्हें एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।
बेहतरीन कैच की चुकाई बड़ी कीमत!
ड्रेक्स ने छठे ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर शारजाह के कप्तान मोईन अली को आउट करने के लिए शानदार कैच लिया। कैच लेने के दौरान ही उनका चेहरा जमीन पर जा टकराया, जिससे चेहरे/सिर पर चोट लग गई, जिससे उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि उनकी टीम को फायदा हुआ क्योंकि मोईन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए और स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट 44 रन पर गिर चुके थए। वॉरियर्स बल्ले से संघर्ष करते हुए 107 रन बनाकर आउट हुआ जिसको गल्फ जायंट्स ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गल्फ जायंट्स ने जीता मुकाबला
शारजाह वारियर्स और गल्फ जायंट्स के बीच चल रहे खेल में डेविड विसे गेंद से शानदार रहे हैं और उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवरों में चार विकेट लेकर विपक्षियों की रीढ़ चटकाने का काम किया और कुल मिलाकर 20 रन देकर पांच विकेट लिए। टॉम कोहलर-कैडमोर शारजाह के लिए सर्वोच्च स्कोरर थे, उन्होंने 19 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के साथ 33 रन बनाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications