Virat Kohli: विराट कोहली को कौन करेगा रिप्लेस? नंबर 4 पर खेलने के लिए तैयार 3 धांसू खिलाड़ी
Virat Kohli: रोहित शर्मा ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तो सभी फैन्स की नजरें विराट कोहली पर थीं कि कम से कम इंग्लैंड दौरे पर कोहली तो टीम के साथ होंगे। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कोहली के संन्यास को लेकर खबरें छपी। अंत में ये सभी खबरें सच साबित ही गईं, कोहली ने संन्यास की घोषणा कर दी।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कोहली ने अपने रिटायरमेंट की मंशा बीसीसीआई के सामने जाहिर कर दी है। हालांकि बोर्ड ने कहा उनको अपने निर्णय पर एक बार फिर से विचार करने का अनुरोध किया था लेकिन कोहली नहीं रुके। अब उनके जाने से बैटिंग लाइनअप में नंबर चार जैसी अहम जगह खाली हो गई। सवाल यह उठता है कि उनकी जगह कौन लेगा। ऐसे में तीन संभावित दावेदारों के बारे में जिक्र यहाँ किया गया है।

पहला नाम
अनुभव के आधार पर देखा जाए, तो इस स्थान पर खेलने के लिए करुण नायर को लाना चाहिए। मौजूदा टीम में अधिकतर प्लेयर्स जब रणजी में नहीं थे, उस समय नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जमाया था। घरेलू क्रिकेट में नायर ने काफी रन बनाए हैं और इसकी बदौलत आईपीएल में भी वापस आ गए। करुण नायर कोहली की जगह खेल सकते हैं।
दूसरा नाम
सरफराज खान भी घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद टीम इंडिया में आए हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी किया है और आने वाले समय में मिडिल ऑर्डर में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। सरफराज खान को कोहली के जाने पर नम्बर चार की जिम्मेदारी दी जा सकती है और वह इस स्थान पर खेलते हुए उम्मीदों पर खरा उतर सकते हैं।
तीसरा नाम
एक और नाम इस जगह के लिए श्रेयस अय्यर का आता है। तीनों में अगर सबसे ज्यादा बड़ा दावेदार देखा जाए, तो अय्यर ही हैं। श्रेयस अय्यर ने चैम्पियंस ट्रॉफी से लेकर आईपीएल तक अपने बल्ले से धमाल मचाया है और टेस्ट टीम में नम्बर चार पर खेलने का जिम्मा आराम से संभाल सकते हैं। उनके पास तकनीक और क्लास दोनों हैं। वह तेज भी खेल सकते हैं और रूककर खेलने का कौशल भी है। श्रेयस अय्यर के ऊपर मौजूदा समय में भरोसा किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications