IND vs ENG: प्लेइंग XI में कोहली की जगह को लेकर ईशांत का बड़ा बयान, अक्षर की जगह जडेजा को लेने की कही बात
नई दिल्ली, जुलाई 09। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली 5 महीने के बाद टी20 टीम में नजर आ सकते हैं। हालांकि कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं इस बात पर थोड़ा सा संशय है, क्योंकि कोहली अगर प्लेइंग इलेवन होते हैं तो 3 नंबर पर जबरदस्त बैटिंग कर रहे दीपक हुड्डा को बाहर बिठाना पड़ेगा। वहीं कोहली लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोहली की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। ईशांत ने कहा है कि अगर कोहली आज के मैच में उपलब्ध हैं तो वो जरूर टीम का हिस्सा होंगे।

क्या है ईशांत शर्मा ने?
ईशांत ने कहा है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध होते हैं तो उन्हें अंतिम एकादश में जरूर शामिल किया जाएगा। ऐसे में दीपक हुड्डा के लिए यह कठिन हो सकता है, क्योंकि विराट आएंगे तो वो 3 नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे और 3 नंबर पर ही दीपक हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ईशांत ने कहा है कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन सच्चाई यही है कि कोहली अगर उपलब्ध हैं तो वो आज का मैच जरूर खेलेंगे।
अक्षर की जगह जडेजा को लिया जाए प्लेइंग इलेवन में
ईशांत शर्मा ने रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की वकालत की है। ईशांत ने कहा है कि अक्षर पटेल की जगह जडेजा को प्लेइंग इलेवन में लाना चाहिए, क्योंकि वो हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की तरह डेथ ओवर्स में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा ईशांत ने नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को खिलाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications