अगर बारिश से धुला AUS vs PAK का मैच तो क्या होगा? जानें U19 World Cup 2024 Final में किससे होगी भारत की भिड़ंत
ICC Under-19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला बेनोनी के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में अगर बारिश से ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान का मैच धुला तो क्या होगा? और कौन-सी टीम के साथ 11 फरवरी को फाइनल मैच में होगा। आइए जानते हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल कब, कहां देखें
पाकिस्तान अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप 2024 मैच गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

अगर बारिश से धुला ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान का मैच तो क्या होगा?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो इसका खामियाजा पाकिस्तान को उठना पड़ सकता है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे निर्धारित किया है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच रद्द होता है, तो जिस टीम के अंक तालिका में ज्यादा प्वाइंट्स होंगे उसे ही फाइनल का टिकट दिया जाएगा।
पाकिस्तान के 4 मुकाबलों में जीत के साथ 8 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास 3 मैच में जीत के साथ 7 अंक हैं। इसके अलावा नेट रन रेट के मामले में भी पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से आगे है। ऐसे में अगर मैच रद्द होता है तो इसका फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है।
पाकिस्तान U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 फुल स्क्वाड
पाकिस्तान U19 टीम: शामिल हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद हसन, उबैद शाह, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, अली रजा, मोहम्मद जीशान, खुबैब खलील, नवीद अहमद खान, मोहम्मद रियाजुल्लाह।
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: हैरी डिक्सन, सैम कोनस्टास, ह्यू वेबजेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, कैलम विडलर, एडन ओ कॉनर, लाचलान एटकेन, महली बियर्डमैन, हरकीरत बाजवा, कोरी वास्ले।












Click it and Unblock the Notifications