World Cup: बाबर आज़म ने इंग्लैंड को दी चुनौती, फैन्स ने जमकर उड़ाया उनका मज़ाक

Babar Azam: पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से अब लगभग बाहर हो गई है लेकिन कप्तान बाबर आज़म को अब भी उम्मीद है कि वे एक बड़े अंतर से इंग्लैंड को पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लेंगे। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं है लेकिन बाबर आज़म को उम्मीद है।

इस बार बाबर आज़म ने फखर जमान ने उम्मीदें लगाई हैं। प्रेस वार्ता में बाबर आज़म ने कहा कि अगर 20-30 ओवर तक फखर जमान क्रीज पर टिक जाते हैं, तो फिर हम एक बड़ा स्कोर हासिल कर लेंगे। बाबर आज़म ने कहा है कि इफ्तिखार अहमद और रिजवान की भूमिका भी मैच में अहम रहने वाली है।

babar azam

खुद के ऊपर दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। पिछले तीन सालों से मैं कप्तानी कर रहा हूं प्रदर्शन भी करता आ रहा हूं। टीवी पर बैठकर बोलना आसान होता है। जो लोग मुझे सलाह देना चाहते हैं, वे मेरे नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। अभी मेरा ध्यान सिर्फ अगले मैच पर है, कप्तानी को लेकर मैं बाद में सोचूंगा।

बाबर आज़म ने कहा कि अगले मैच में क्या होगा, यह किसी को नहीं जानता। मुझे अब भी उम्मीद है। इस बयान को लेकर फैन्स ने उनका मजाक भी बनाया। फैन्स ने बाबर के बयान को हँसी के लिए कहा गया एक जोक माना और सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर करना होगा जो इंग्लैंड काफी बड़े अंतर से हारे। इसमें मामला आसान नहीं है। अगर पाक टीम 300 का स्कोर करती है, तो वापस गेंदबाजी के लिए आकर इंग्लैंड को 13 रनों के कुल स्कोर पर आउट करना होगा।

इंग्लैंड की टीम अगर पहले बैटिंग करते हुए 100 रन भी बोर्ड पर जड़ देती है, तो पाकिस्तान को इसे महज 16 गेंदों में चेज करना होगा। इस तरह पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल का टिकट कटाने के बारे में सोचने से पहले इन सभी तथ्यों को देखना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+